Bharat Express DD Free Dish

India Japan Relations

पीएम मोदी ने भारत-जापान संयुक्त आर्थिक मंच को संबोधित करते हुए भारत की 7.7% जीडीपी ग्रोथ और खरखौदा में नए मारुति सुजुकी प्लांट के उद्घाटन का उल्लेख किया.

भारत-जापान संयुक्त आर्थिक फोरम में सुजुकी, सनटोरी और आईएचआई कॉरपोरेशन जैसी प्रमुख जापानी कंपनियों के प्रमुखों ने पीएम नरेंद्र मोदी के आर्थिक सुधारों की सराहना की. उन्होंने भारत को वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग, स्टार्टअप और ग्रीन एनर्जी का उभरता हुआ हब बताया.

16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी और जापानी पीएम साने ताकाइची ने अगले 10 वर्षों में 10 ट्रिलियन येन के निवेश का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है. दोनों देशों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर एक संयुक्त बयान जारी किया और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की सुरक्षा पर प्रतिबद्धता जताई.

पीएम मोदी और जापानी पीएम साने ताकाइची ने दिल्ली में वार्षिक शिखर सम्मेलन के बाद संयुक्त बयान जारी कर पूर्वी व दक्षिण चीन सागर में बढ़ते सैन्यीकरण और एकतरफा कार्रवाई पर गंभीर चिंता जताई. नेताओं ने उत्तर कोरिया, म्यांमार, होर्मुज स्ट्रेट और गाजा संकट पर भी साझा रुख अपनाया.

जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची का भारत दौरा दोनों देशों के संबंधों को नई मजबूती देगा. हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए जापान के साथ यह रिश्ता 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद नहीं, बल्कि कई दशक पहले शुरू हो चुका था.

जापान की पीएम साने ताकाइची तीन दिवसीय दौरे पर भारत में हैं. द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ करने के लिहाज से ये यात्रा बेहद अहम है.

दिल्ली के हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और जापानी प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची के बीच रक्षा, ऊर्जा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर ऐतिहासिक समझौते हुए हैं. पीएम मोदी ने ताकाइची को अपनी छोटी बहन बताते हुए दोनों देशों के भरोसे को सबसे बड़ी ताकत बताया.

जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची अपने पहले तीन दिवसीय ऐतिहासिक दौरे पर दिल्ली पहुंचीं, जहां पीएम नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया. दोनों नेता 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे.

पीएम मोदी आज नई दिल्ली में अपनी जापानी समकक्ष साने ताकाइची के साथ 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे. तीन दिवसीय दौरे पर आईं पीएम ताकाइची के साथ आर्थिक सुरक्षा, क्वाड फ्रेमवर्क, स्किल बेस्ड मोबिलिटी और 'फ्री एंड ओपन इंडो-पैसिफिक' विजन पर विस्तृत चर्चा होगी.

PM मोदी ने गुजरात सीएम रहते जापान में भारतीय उद्योगपतियों को एकजुट कर 300+ जापानी व्यापारियों को भारत में निवेश का निमंत्रण दिया. बाबा कल्यानी ने सांस्कृतिक संवेदनशीलता की सराहना की.