Jio IPO: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल शाखा Jio Platforms एक बड़े कॉर्पोरेट कदम की ओर बढ़ रही है. कंपनी के बोर्ड ने Jio के ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) को मंजूरी दे दी है और इसे आज SEBI के पास दाखिल किया जाएगा. इस ऐलान के साथ ही देश के सबसे बड़े IPO में से एक को लेकर बाजार में चर्चा तेज हो गई है.
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने इस फैसले को अपने और पूरे रिलायंस परिवार के लिए एक भावनात्मक पल बताया. उन्होंने कहा- “यह मेरे लिए, पूरे रिलायंस परिवार और इसके लाखों शेयरधारकों के लिए बेहद भावुक पल है.”उन्होंने आगे कहा कि कंपनी और उसके करोड़ों शेयरधारकों के बीच का रिश्ता सिर्फ व्यापारिक नहीं, बल्कि भरोसे और सम्मान पर आधारित एक गहरा संबंध है जिसे धीरूभाई अंबानी ने हमेशा महत्व दिया.
इस प्रक्रिया में अब कंपनी की अगली पीढ़ी की भूमिका भी अहम हो गई है. जानकारी के मुताबिक, आकाश अंबानी, ईशा अंबानी और अनंत अंबानी Jio IPO की पूरी प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहे हैं और भविष्य में वैल्यू क्रिएशन के नए अवसरों का नेतृत्व करेंगे.
ये भी पढ़ें- देश में आ रहे हैं डॉलर ही डॉलर: अचानक कैसे बढ़ा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार? 672 अरब डॉलर पर पहुंचा फॉरेक्स रिजर्व
मुकेश अंबानी ने कहा कि Jio का प्रस्तावित लिस्टिंग सिर्फ एक वित्तीय कदम नहीं है बल्कि यह दुनिया को यह दिखाने का अवसर है कि भारत भी ग्लोबल स्तर की टेक्नोलॉजी कंपनियां खड़ी कर सकता है. उनके मुताबिक Jio का विस्तार भारत की डिजिटल क्षमता और वैश्विक प्रतिस्पर्धा को मजबूत करेगा.
अंबानी ने निवेशकों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि Jio का भविष्य बेहद उज्ज्वल है. उन्होंने इसे रिलायंस के लिए एक अहम वैल्यू क्रिएशन माइलस्टोन बताया जो न सिर्फ मौजूदा शेयरधारकों के लिए फायदा लेकर आएगा बल्कि नए निवेशकों के लिए भी आकर्षक अवसर साबित हो सकता है. साथ ही बताते चलें कि Jio IPO को इस साल के सबसे बड़े कॉर्पोरेट इवेंट्स में से एक माना जा रहा है जिस पर अब पूरी तरह बाजार की नजरें टिकी हुई हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…
Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…
Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…
PMLA Insurance: बीमा नियामक IRDAI कमीशन और खर्च की सीमा तय करने के लिए नए…
दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को…