Anant Ambani news: रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी (Anant Ambani) एक बार फिर अपनी गहरी धार्मिक आस्था को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने आंध्र प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर (Tirupati Balaji Temple) पहुंचकर भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किए और सदियों पुरानी परंपरा का पालन करते हुए अपने बाल भगवान को अर्पित किए. उनके मुंडन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि तिरुपति बालाजी मंदिर में केश दान की परंपरा का धार्मिक महत्व क्या है और आखिर लाखों श्रद्धालु हर साल इस अनुष्ठान को क्यों निभाते हैं.
हिंदू धर्म में केश दान को केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि श्रद्धा, समर्पण और अहंकार के त्याग का प्रतीक माना जाता है. मान्यता है कि भक्त अपने बाल भगवान को अर्पित कर अपने अभिमान, नकारात्मक विचारों और मोह का त्याग करते हैं तथा ईश्वर के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त करते हैं. यही वजह है कि हर वर्ष देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचकर इस परंपरा का पालन करते हैं.
तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन के दौरान अनंत अंबानी ने सिर्फ पूजा-अर्चना ही नहीं की, बल्कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में भी एक बड़ा कदम उठाया. उन्होंने मंदिर प्रशासन के साथ परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने पर चर्चा की और इसके लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर से महत्वपूर्ण सहयोग की घोषणा की.
ये भी पढ़ें: पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव को प्रधानमंत्री मोदी का नमन, बोले- देश के विकास में योगदान हमेशा रहेगा याद
अनंत अंबानी ने तिरुमाला मंदिर में सुप्रभात सेवा के दौरान भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किए. इसके बाद उन्होंने तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के अधिकारियों के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा और परिवहन व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की. इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि रिलायंस इंडस्ट्रीज मंदिर प्रशासन को 25 अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध कराएगी. इन बसों की अनुमानित लागत करीब 27.5 करोड़ रुपये है. इतना ही नहीं, कंपनी इनके सुचारु संचालन के लिए आवश्यक चार्जिंग स्टेशन भी स्थापित करेगी. इस पहल का उद्देश्य तिरुमाला में श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, पर्यावरण-अनुकूल और आधुनिक परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराना है.
-भारत एक्सप्रेस
Brij Bhushan Sharan Singh on Elon Musk: दिल्ली के कनॉट प्लेस में CJP के 'लहरा…
Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…
Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…
बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…
Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…
Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…