देश

शादी से ठीक पहले खौफनाक अंत; पुणे मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने पुतले के साथ पहुंची पुलिस, मंगेतर सिया की जुबानी सामने आई उस दिन की पूरी टाइमलाइन

Ketan Agarwal Murder Case Update: पुणे के मशहूर बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की मौत के मामले में पुलिस की तफ्तीश अब बेहद कड़े मोड़ पर पहुंच चुकी है. 18 जून को लोहगढ़ किले से गिरकर हुई केतन की मौत को हादसा दिखाने की कोशिश करने वाली मंगेतर सिया गोयल का झूठ बेनकाब करने के लिए पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया है. इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस की कड़ियों को जोड़ने और सबूतों को पुख्ता करने के लिए पुणे ग्रामीण पुलिस ने घटना का पूरा रीक्रेऐशन (Crime Scene Recreation) किया है.

केतन अग्रवाल मर्डर केस में पुलिस अब हर उस वैज्ञानिक और कानूनी पहलू को मजबूत कर रही है जिससे आरोपियों को सख्त सजा मिल सके. लोहगढ़ किले पर केतन के वजन की डमी का उपयोग करके मर्डर सीन को रीक्रिएट करना पुलिस की जांच का एक बेहद अहम हिस्सा है. सिया ने माना कि उसने परिवार की इज्जत के डर से शादी तोड़ने के बजाय केतन की जान लेना बेहतर समझा. पुलिस अब दोनों आरोपियों के कॉल रिकॉर्ड्स, लोकेशन और डिजिटल सबूतों को खंगालकर चार्जशीट मजबूत करने में जुटी है (Success Group Pune).

लोहगढ़ किले पर मर्डर सीन का रीक्रेऐशन और डमी का इस्तेमाल (Recreate Murder Scene)

पुणे ग्रामीण पुलिस की टीम आरोपी सिया गोयल को साथ लेकर लोहगढ़ किले के उसी स्पॉट पर पहुंची जहां से केतन नीचे गिरे थे. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस पूरी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने केतन के ही वजन की एक डमी (पुतले) का इस्तेमाल किया. इस डमी के जरिए पुलिस ने यह समझने और जांचने की कोशिश की कि केतन को किले से किस तरह और कितनी ताकत से नीचे धकेला गया था. इस दौरान आरोपी सिया ने पुलिस को उस पूरे रास्ते की जानकारी दी जिससे वे किले पर पहुंचे थे, साथ ही उसने घटनास्थल पर दोनों आरोपियों की पोजीशन और घटना के वक्त की पूरी टाइमलाइन को भी बयां किया.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह पूरी कवायद इसलिए की गई ताकि आरोपी सिया और उसके प्रेमी चेतन चौधरी (Chetan Chaudhary) द्वारा दिए गए बयानों और दावों की सच्चाई को परखा जा सके. जांच टीम अब इस बात की बारीकी से जांच कर रही है कि केतन की मौत किन हालातों में हुई और इस पूरी साजिश में दोनों आरोपियों की व्यक्तिगत भूमिका क्या थी.

अमीरी, प्यार और साजिश की खौफनाक दास्तान (Pune Realtor Murder)

महज 25 साल के केतन अग्रवाल महाराष्ट्र के सबसे बड़े वेयरहाउस डेवलपर्स में से एक, ‘सक्सेस ग्रुप’ के डायरेक्टर थे. इसी साल फरवरी में उनकी सगाई पुणे के ही एक रईस कारोबारी परिवार की 20 वर्षीय बेटी सिया गोयल से हुई थी. दोनों के परिवार इस रिश्ते से बेहद खुश थे और नवंबर में उदयपुर के आलीशान होटलों में शादी की तैयारियां भी तय हो चुकी थीं. लेकिन केतन के परिवार को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि सिया अंदर ही अंदर 22 साल के चेतन चौधरी से प्यार करती थी.

जांच के दौरान सिया ने पुलिस के सामने जो खुलासा किया, उसने सबको चौंका दिया. सिया ने बताया कि वह केतन से शादी नहीं करना चाहती थी, लेकिन उसे डर था कि अगर उसने खुद शादी तोड़ी तो समाज में उसके परिवार की बदनामी होगी. इसी बदनामी के डर से बचने के लिए उसने अपने प्रेमी चेतन के साथ मिलकर केतन को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रच डाली और उन्हें किले से नीचे धकेल दिया. फिलहाल पुलिस ने दोनों को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है और उनके डिजिटल फुटप्रिंट्स व सबूतों की कड़ाई से जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें:  खुद जिस बोर्ड के उपाध्यक्ष, वहीं से ले ली भारी-भरकम सब्सिडी! केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने कैसे खीरे की खेती कर उठा लिये 99 लाख

भारत एक्सप्रेस 

Shubhra Rai

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

32 minutes ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

45 minutes ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

1 hour ago