बिजनेस

खरीफ की बुवाई 4 प्रतिशत बढ़ी, कृषि जीवीए में हो सकता है 4.5 प्रतिशत का इजाफा: ICRA रिपोर्ट

कृषि के ग्रॉस वैल्यू एडेड (GVA) में वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में 4.5 प्रतिशत का इजाफा हो सकता है और इस दौरान खरीफ की बुवाई में सालाना आधार पर 4 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. इसकी वजह मानसून का समय से पहले आना है. यह जानकारी ICRA की एक रिपोर्ट में दी गई.

क्रेडिट रेटिंग एजेंसी आईसीआरए (ICRA) की रिपोर्ट के मुताबिक, अच्छे मानसून के कारण खरीफ की बुवाई सामान्य बुवाई क्षेत्र के 76 प्रतिशत पर पूरी हो चुकी है, जो जुलाई तक सालाना आधार पर चार प्रतिशत अधिक है.

चावल की बुवाई में सालाना आधार पर 13.4% की वृद्धि

बुवाई क्षेत्र में बढ़ोतरी का नेतृत्व चावल के द्वारा किया गया है, इसमें सालाना आधार पर 13.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. दालों की बुवाई में सालाना आधार पर 3.5 प्रतिशत, मोटे अनाज की बुवाई में 3.7 प्रतिशत का इजाफा हुआ है और जैव ईंधन की बढ़ती मांग के कारण बुवाई सामान्य क्षेत्र के 108 प्रतिशत पर हुई है.

रिपोर्ट में कहा गया कि वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में कृषि जीवीए के 4.5 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है और वित्त वर्ष 26 में यह दर 3.5-4 प्रतिशत के बीच रह सकती है. रिपोर्ट में बताया गया कि खरीफ उत्पादन के लिए अच्छे परिणाम की उम्मीद करते हुए,  वित्त वर्ष 2026 में कृषि, वानिकी और मत्स्य पालन की जीवीए वृद्धि दर 3.5-4 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है.

जुलाई में देश में वर्षा सामान्य से अधिक 105 प्रतिशत पर रही

चावल, मक्का, बाजरा, ज्वार, सोयाबीन, कपास और कई दालों जैसी खरीफ फसलें मानसून के मौसम में बोई जाती हैं, जबकि मूंग, उड़द और कई सब्जियों जैसी ग्रीष्मकालीन फसलें मार्च से जून की छोटी अवधि के दौरान उगाई जाती हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा अगस्त-सितंबर 2025 के दौरान सामान्य से अधिक वर्षा की उम्मीद, और मौजूदा तटस्थ अल नीनो, खरीफ फसलों की बुवाई के लिए अनुकूल संकेत देते हैं.

जुलाई 2025 में पूरे देश में वर्षा सामान्य से अधिक 105 प्रतिशत पर रही है, हालांकि यह आईएमडी के पूर्वानुमान से कम थी. अनुमानों के मुताबिक, अगस्त से सितंबर 2025 के बीच वर्षा समान्य के 106 प्रतिशत से अधिक रहने की संभावना है.


ये भी पढ़ें: मोदी सरकार में सशक्त हो रहे गांव, 76.6% ग्रामीण परिवारों का उपभोग पहले की तुलना में बढ़ा: नाबार्ड की रिपोर्ट


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

करीब 10 साल बाद भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में लौटे आशुतोष राय, पूर्वांचल में क्या होगी भूमिका?

वाराणसी की स्नातक और शिक्षक MLC सीटों पर भाजपा की लगातार दूसरी हार के बीच…

13 minutes ago

‘हर संभव मदद मिलेगी…’: चक्रवात अर्नब के हालात पर अमित शाह की नजर, जल्द पहुंचेगी केंद्रीय टीम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात अर्नब के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और…

32 minutes ago

बेटे अनंत की बातें सुन नम हुईं मुकेश अंबानी की आंखें, जियो की ऐतिहासिक लिस्टिंग पर दिखा परिवार का प्यार

जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग के मौके पर अनंत अंबानी की स्पीच सुनकर…

58 minutes ago

जियो की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, 104 से सीधे 80 लाख शेयरहोल्डर्स

Jio Platforms Listing: मुकेश अंबानी की जियो के शेयरधारकों की संख्या 104 से बढ़कर 79.6…

58 minutes ago

दिवाली से पहले किसानों की बल्ले-बल्ले..! कल जारी होगी PM Kisan की 24वीं किस्त, खाते में आएंगे इतने रुपए

PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…

2 hours ago