बिजनेस

70 साल का भरोसा: भारत में ‘इंश्योरेंस’ का दूसरा नाम कैसे बन गया LIC?

LIC 70 years: भारत में बीमा की बात होते हो रही है और जिस नाम का जिक्र सबसे पहले होता है, वह है LIC. देश के किसी भी हिस्से में चले जाइए, लोगों से पूछिए कि जीवन बीमा कहां से लिया है, तो अक्सर जवाब मिलता है. “LIC की पॉलिसी है.” यही बात बताती है कि सात दशक में Life Insurance Corporation of India ने सिर्फ एक बीमा कंपनी के तौर पर नहीं, बल्कि भारतीय परिवारों के भरोसे के रूप में अपनी जगह बनाई है.

1 सितंबर 1956 को अस्तित्व में आई LIC ने उस दौर में काम शुरू किया, जब देश में बीमा कारोबार कई अलग-अलग कंपनियों और संस्थाओं के हाथ में था. सरकार ने 245 भारतीय और विदेशी बीमा कंपनियों तथा प्रोविडेंट सोसायटियों का राष्ट्रीयकरण कर LIC बनाई. शुरुआत में सरकार ने इसमें 5 करोड़ रुपये की पूंजी लगाई थी. उस समय कंपनी के पास 5 जोनल, 33 डिविजनल और 212 ब्रांच ऑफिस थे.

गांव-गांव तक पहुंचा बीमा

LIC के सामने सबसे बड़ी चुनौती बीमा को आम आदमी तक पहुंचाने की थी. कंपनी ने धीरे-धीरे अपना नेटवर्क बढ़ाया और छोटे शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पहुंच बनाई. कई परिवारों के लिए बीमा का मतलब ही LIC की पॉलिसी बन गया. लंबे समय तक जीवन बीमा बाजार में कंपनी का दबदबा भी रहा.

हालांकि 2000 के बाद निजी बीमा कंपनियों के आने से बाजार में मुकाबला तेज हुआ. नई कंपनियों ने आधुनिक योजनाओं, ऑनलाइन सेवाओं और अलग-अलग निवेश विकल्पों के जरिए ग्राहकों को आकर्षित किया. इसके बावजूद LIC की पकड़ पूरी तरह कमजोर नहीं हुई.

आज भी मजबूत है पकड़

वित्त वर्ष 2025-26 में LIC की कुल प्रीमियम आय 5.36 लाख करोड़ रुपये रही. इस दौरान कंपनी ने करीब 2.5 करोड़ क्लेम सेटल किए. व्यक्तिगत डेथ क्लेम सेटलमेंट रेशियो 99.44 प्रतिशत रहा. नए कारोबार के फर्स्ट-ईयर प्रीमियम में LIC की हिस्सेदारी 56.66 प्रतिशत बताई गई है, जबकि ग्रुप बिजनेस में यह आंकड़ा 70.11 प्रतिशत है. इसी साल कंपनी का मुनाफा 57,419 करोड़ रुपये रहा.


ये भी पढ़ें: सिर्फ 10 रुपये में प्रीमियम आइसक्रीम, रिलायंस ने लॉन्च की ‘बॉम्बे क्रीमरी’, दूसरे कंपनी को देगी टक्कर


सात दशक की विरासत

5 करोड़ रुपये की शुरुआती सरकारी पूंजी से शुरू हुई LIC आज देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनियों में शामिल है. 70वीं वर्षगांठ के मौके पर कंपनी ने बीमा प्लैटिनम और जीवन रक्षा जैसे नए प्लान भी पेश किए.

LIC की असली कहानी इन आंकड़ों से कहीं आगे जाती है. इसने बीमा को सिर्फ कागजों और प्रीमियम का कारोबार नहीं रहने दिया, बल्कि इसे भारतीय परिवारों की बचत, सुरक्षा और भविष्य की चिंता से जोड़ दिया. शायद यही वजह है कि आज भी करोड़ों लोगों के लिए “बीमा” और “LIC” एक-दूसरे के पर्याय जैसे लगते हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

21 से 27 अक्टूबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा, 24 देशों की झलक और ग्लोबल डांस फेस्टिवल होंगे खास आकर्षण

International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…

7 hours ago

अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण मामला फिर पहुंचेगा कमिश्नर के पास

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…

7 hours ago

UP पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 3 महीने में वोटिंग कराए सरकार

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…

7 hours ago

नेफा का काला अध्याय: अक्टूबर 1962 की तबाही

1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…

8 hours ago