बिजनेस

लिस्टिंग के एक साल बाद क्या है LIC का हाल

LIC IN SHARE MARKET : Life Insurance Corporation ( LIC ) ने मई 2022 में स्टॉक मार्केट में एंट्री की थी. जोर-शोर से आईपीओ की लॉन्च करने वाली बीमा सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी ने आईपीओ लॉन्चिंग के साथ रिकॉर्ड बनाया. दरअसल एलआईसी ने 21000 करोड़ रुपए साइज का आईपीओ ( IPO) जारी किया था. जो देश का सबसे बड़ा आईपीओ बना था . हालांकि इस आईपीओ पर शुरूआत से ग्रहण सा लगा हुआ था . पहले कोविड के चलते आईपीओ की लॉन्चिंग को टाला गया और फाइनली जब आईपीओ लॉन्च ( IPO ) हुआ तो इसने अपने निवेशकों को लॉन्चिंग के साथ ही और लॉन्चिंग के बाद भी निवेशकों को निराश किया. अब जबकि कंपनी को शेयर बाजार में एक साल पूरा हो चुका है तो नजर डालते  है इसके एक साल पर.

बना देश का सबसे बड़ा आईपीओ-

LIC आईपीओ का इश्यू साइज 21000 करोड़ रुपए था जिसके चलते इसने देश का सबसे बड़ा आईपीओ होने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. इसके आईपीओ का इश्यू प्राइस 902-949 रुपए की रेंज में था लेकिन इसने लॉन्चिंग के साथ ही अपने निवेशकों को पहला जबरदस्त झटका दिया. दरअसल इनकी लिस्टिंग 9 फीसदी गिरावट के साथ 867.20 रुपये पर हुई थी. यानि लिस्टिंग गेन की उम्मीद कर रहे निवेशकों को शेयर बाजार में एंट्री ही नुकसान के साथ करनी पड़ी.  आज जबकि इस कंपनी को एक साल से ज्यादा का टाइम हो चुका है ये फिलहाल मार्केट में 600 रुपए  प्रति शेयर के भाव से ट्रेड कर रहा है. एक साल में ये कंपनी निवेशकों ( Investors ) को 2 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान करा चुकी है. शेयरों में लगातार दर्ज की गई गिरावट का असर कंपनी के मार्केट कैपिटलाइजेशन ( Market Capital) पर भी पड़ा है. 6 लाख करोड़ रुपए वाली LIC का मार्केट कैपटिल ( MCap )  घटकर 3.77 लाख करोड़ रुपये रह गया है. बीमा कंपनी के शेयरों का 52 वीक का हाई लेवल 918.95 रुपये है, जबकि इसका 52 वीक का लो-लेवल 530.05 रुपये है.

ये भी पढ़ें- 6 जून को खुलेगा IKIO Lighting का IPO,  प्राइस बैंड फिक्स

क्या है निवेशकों के लिए सलाह – 

यहां सबसे अजीब बात ये है कि कि इतने नुकसान के बावजूद ब्रोकरेज हाउसेज का इस शेयर पर भरोसा कायम है . एक साल से लगातार आ रहे उतार चढ़ाव और नुकसान के बावजूद एक्सपर्ट इसको लेकर बुलिश हैं और अभी तक किसी ने भी इसके लिए सेल (SELL ) की एडवाइस नहीं दी है.

वहीं अगर कंपनी के रिजल्टकी बात करें तो FY23 के मार्च तिमाही में  कंपनी ने मुनाफे में 6 फीसदी बढ़ोत्तरी की बात कही है. वहीं सालाना आधार पर कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा 13427 करोड़ रुपए हो गया है. कंपनी ने निवोशकों को 3 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड देने का प्रस्ताव भी रखा है.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, अगले हफ्ते होगी सुनवाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते सुनवाई…

5 minutes ago

सामने आएगा 36 मौतों का सच, जनता के हवाले इंदौर के भागीरथपुरा की 600 पेज रिपोर्ट

Indore Contaminated Water Deaths: इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पानी कांड मामले की सच्चाई अब जनता…

18 minutes ago

दिल्ली में मौसम ले रहा करवट, क्या फिर होगी झमाझम बारिश या अब पड़ेगी कड़ाके की सर्दी?

Monsoon Withdrawal: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत से मानसून लौट रहा है. IMD के अनुसार मानसून…

22 minutes ago

समाजवादी पार्टी का नया दौर: अखिलेश यादव ने कैसे बदली यूपी की राजनीति और युवाओं की सोच

जानिए कैसे अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की सामाजिक न्याय की जड़ों को बनाए रखते…

28 minutes ago

RBI का बड़ा झटका! अक्टूबर-दिसंबर में महंगी होगी EMI? होम लोन वालों की बढ़ेगी टेंशन

RBI Repo Rate Hike: नोमुरा ने अनुमान लगाया है कि RBI अक्टूबर और दिसंबर में…

32 minutes ago

एशियन गेम्स में भारत का जलवा, महिला 4×400 रिले में गोल्ड, एथलेटिक्स में खुला खाता

Asian Games 2026: भारत ने एशियन गेम्स 2026 में एथलेटिक्स में अपना पहला गोल्ड मेडल…

48 minutes ago