दुनिया

अखंड भारत का नक्शा देखकर बौखलाया पाकिस्तान, बोला- विस्तारवादी विचारधारा को बढ़ावा ना दे हिंदुस्तान

भारत के नए संसद भवन में लगे अखंड भारत के नक्शे को देखकर पड़ोसी मुल्कों ने नाराजगी जाहिर है. नेपाल के बाद अब पाकिस्तान ने भी नक्शे को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है. जिसमें पाक की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने कहा है कि भारत की नई संसद में लगाए गए अखंड भारत के नक्शे में पाकिस्तान के साथ ही अन्य पड़ोसी देशों को भारत का हिस्सा दिखाया गया है. ये काफी चिंता की बात है. साथ ही बीजेपी नेताओं के बयान भी हैरान करने वाले हैं. साथ ही भारत के कई केंद्रीय मंत्री इस नक्शे को अखंड भारत से जोड़ रहे हैं.

गौरतलब है कि नए संसद भवन में भारत के नक्शे की तस्वीर लगाई गई है. जिसमें पड़ोसी देशों के कई इलाकों को भारत का अभिन्न हिस्सा बताया गया है. जिसको लेकर नेपाल के पूर्व पीएम बाबूराम भट्टाराई ने नक्शे को लेकर भारत को चेतावनी दे दी, तो वहीं पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा कि अखंड भारत का दावा भारत की विस्तारवादी सोच का दिखावा है. जो पड़ोसी देशों और अल्पसंख्यकों की विचारधारा और उनकी संस्कृति को हराना चाहता है. साथ ही मुमताज बलोच ने बीजेपी नेताओं को दूसरे देशों के खिलाफ बयान ना देने की नसीहत दी है.

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के बयान पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का पलटवार, बोले- भारत की छवि खराब करना चाहती हैं ऐसी ताकतें

आतंकवाद की खेती करने वाले पाकिस्तान की विदेश प्रवक्ता ये भी कहा कि भारत विस्तारवादी विचारधारा को बढ़ावा ना दें, साथ ही उसे अपने पड़ोसी मुल्कों के साथ सीमा विवादों को सुलझाना चाहिए. गौरतलब है कि नक्शे में अखंड भारत को दर्शाया गया है. जिसमें पाकिस्तान के तमाम इलाकों- तक्षशिला, मानसेहरा, सिंधु, पुरुषपुर, उत्‍तरापथ को भारत का हिस्सा बताया गया है. ये प्राचीन काल के भारत को दर्शाता है. साथ ही इस भित्तिचित्र में नेपाल के लुंबिनी और कपिलवस्तु को भी भारत में दिखाया गया है. जो वर्तमान में नेपाल का हिस्सा है. इसी को लेकर नेपाल के वामपंथी नेता भड़क गए हैं . नेपाल के पूर्व पीएम केपी ओली ने यहां तक कह दिया कि, प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल को इस मुद्दे को भारत में उठाना चाहिए. साथ ही पूर्व पीएम बाबूराम भट्टाराई ने धमकी देते हुए दोनों देशों के बीच के रिश्ते को रसातल में जाने की बात कह दी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘बहुत पीछे तो नहीं हैं…’ राहुल के तंज पर ठहाकों से गूंजी CWC मीटिंग, खड़गे ने थरूर की भी ली चुटकी

CWC Meeting: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हल्के-फुल्के पल देखने को मिले. खड़गे ने…

19 minutes ago

ड्रग्स, पैसा और तमंचा: घाटी में क्या है पाकिस्तान का प्लान ‘गैंगस्टर’? खुला हाइब्रिड क्राइम मॉडल

Jammu Kashmir Pakistan New Conspiracy: घुसपैठ में नाकाम पाकिस्तान अब जम्मू-कश्मीर के युवाओं को आपराधिक…

27 minutes ago

IAS से इस्तीफा देकर दिव्या मित्तल ने थामा राजनीति का दामन, जानिए अफसर से नेता बने कितने हुए पास और कितने फेल

IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने नौकरी छोड़ राजनीति में एंट्री का ऐलान किया है. जानें…

32 minutes ago

सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, अगले हफ्ते होगी सुनवाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते सुनवाई…

44 minutes ago

सामने आएगा 36 मौतों का सच, जनता के हवाले इंदौर के भागीरथपुरा की 600 पेज रिपोर्ट

Indore Contaminated Water Deaths: इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पानी कांड मामले की सच्चाई अब जनता…

58 minutes ago

दिल्ली में मौसम ले रहा करवट, क्या फिर होगी झमाझम बारिश या अब पड़ेगी कड़ाके की सर्दी?

Monsoon Withdrawal: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत से मानसून लौट रहा है. IMD के अनुसार मानसून…

1 hour ago