बिजनेस

Make In India: मेक इन इंडिया से किसानों को बड़ा फायदा- फूड प्रोसेसिंग में बूम , रोजगार और एक्सपोर्ट में उछाल

Make In India: भारत में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र तेज़ी से बढ़ रहा है. इसकी बड़ी वजह सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ योजना को माना जा रहा है. इस योजना ने न केवल किसानों की आमदनी बढ़ाने में मदद की है, बल्कि देश में रोजगार के अवसर भी बढ़ाए हैं.

1,608 नई परियोजनाएं होंगी शुरू

पिछले एक साल में ही इस सेक्टर में 1,608 नई परियोजनाएं शुरू की गई हैं. इनमें 41 मेगा फूड पार्क, 394 कोल्ड चेन प्रोजेक्ट और 75 एग्रो-प्रोसेसिंग क्लस्टर शामिल हैं. इन योजनाओं का मकसद है—कृषि अपशिष्ट को कम करना, किसानों की आमदनी बढ़ाना और प्रोसेस्ड फूड का निर्यात बढ़ाना.

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की ग्रॉस वैल्यू एडेड (GVA) 2015-16 में ₹1.61 लाख करोड़ थी, जो 2022-23 में बढ़कर ₹1.92 लाख करोड़ हो गई. यानी पिछले आठ वर्षों में औसतन 5.35% की सालाना वृद्धि दर्ज हुई है.

इस ग्रोथ का असर रोज़गार पर भी पड़ा है. 2014-15 में इस सेक्टर में 17.73 लाख लोग काम कर रहे थे. 2021-22 तक ये संख्या बढ़कर 20.68 लाख हो गई है.

खाद्य प्रसंस्करण को मिली प्राथमिकता

सरकार का मानना है कि ‘मेक इन इंडिया’ के तहत खाद्य प्रसंस्करण को मिली प्राथमिकता ने इस बदलाव को संभव बनाया है. लोकल प्रोडक्शन और टैलेंट को प्रोत्साहन देने के लिए कई योजनाएं चलाई गई हैं.

इसका सीधा फायदा कृषि क्षेत्र को मिला है. सरकार का कहना है कि भले ही अमेरिका की टैरिफ नीतियों से अनिश्चितता हो, लेकिन भारत का एग्री-फूड निर्यात लगातार बढ़ रहा है. 2014-15 में जहां कुल निर्यात में इसका हिस्सा 13.7% था, वहीं 2023-24 में यह बढ़कर 23.4% हो गया.

सरकार का लक्ष्य है—किसानों की आमदनी को दोगुना करना, कृषि अपशिष्ट को घटाना और प्रोसेस्ड फूड को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाना.

ये भी पढ़े अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात, झारखंड में निवेश के कई मुद्दे पर हुई चर्चा

-भारत एक्सप्रेस 

Shalini

Recent Posts

2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने का बड़ा लक्ष्य- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

देश के केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि देश…

47 minutes ago

दिल्ली हाईकोर्ट ने युवा वकील की तैयारी और सीनियर के रवैये की सराहना की, कहा- यह हमें उम्मीद देता है

दिल्ली हाई कोर्ट ने युवा वकील आयुष गुप्ता की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने…

56 minutes ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बैन के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का रुख, यूथ कांग्रेस बोली- शांतिपूर्ण प्रदर्शन हमारा संवैधानिक अधिकार

इंडियन यूथ कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने के दिल्ली पुलिस…

1 hour ago

स्मित मच्छर से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस; माथा चूमकर बोले- ‘हमें गर्व है कि…’

Captain Smit machhar: दुबई के अस्पताल में शनिवार को एक ऐसा भावुक पल देखने को…

2 hours ago

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से शख्स ने लगाई छलांग, शव के चिथड़े उड़ गए

Noida Supernova Building Incident: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित स्पायरा बिल्डिंग यानी सुपरनोवा से शनिवार 3…

2 hours ago