दुनिया

फ्रेंच एंबेसी ने ज्‍वॉइन की Studio Ghibli की अनूठी एनीमेशन शैली, PM मोदी-मैक्रों की तस्‍वीर की शेयर

French Embassy Joins Studio Ghibli Craze: फ्रांसिसी दूतावास ने भारत में Ghibli Studio की अनूठी एनीमेशन शैली को अपनाते हुए फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शानदार तस्वीर साझा की है.

यह तस्वीर दोनों नेताओं को Ghibli Studio की थीम से बनी एनीमेशन शैली में दिखाती है, जिसमें दोनों के चेहरे पर चमकती मुस्कान नजर आ रही है.

फ्रांसिसी दूतावास ने इस पोस्ट के साथ लिखा, “राष्ट्रपति @EmmanuelMacron और प्रधानमंत्री @NarendraModi, स्टूडियो Ghibli Studio की कला में कल्पित – भारत-फ्रांस की पक्‍की दोस्‍ती को सलाम.”

घिब्ली-इंस्‍पायर्ड चित्रों की इंटरनेट पर धूम

Ghibli Studio की शैली में बने चित्रों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. यह ट्रेंड तब शुरू हुआ जब OpenAI ने GPT-4o मॉडल के साथ एक अपडेट में अपनी सबसे उन्नत इमेज जनरेटर पेश की, जिससे उपयोगकर्ता हायाओ मियाजाकी की प्रतिष्ठित एनीमेशन शैली में चित्र बना सकते हैं.

इस नई सुविधा ने सोशल मीडिया पर मीम्स, फैन आर्ट, और यहां तक कि ऐतिहासिक व्यक्तित्वों को भी Ghibli में फिर से कल्पित करने का रुझान बढ़ा दिया है.

हालांकि, इस ट्रेंड ने कुछ आलोचनाओं को भी आमंत्रित किया है. कुछ लोग इसे मियाजाकी की कला के प्रति अनादर मानते हैं, जो Spirited Away, Howl’s Moving Castle, और My Neighbor Totoro जैसी फिल्मों के जरिए लाखों लोगों के दिलों को छू चुकी है.

ये भी पढ़िए: फ्रांस कैसे बन गया अब भारत के सामरिक हितों का दूसरा गारंटर

Bharat Express Desk

Recent Posts

2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने का बड़ा लक्ष्य- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

देश के केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि देश…

1 hour ago

दिल्ली हाईकोर्ट ने युवा वकील की तैयारी और सीनियर के रवैये की सराहना की, कहा- यह हमें उम्मीद देता है

दिल्ली हाई कोर्ट ने युवा वकील आयुष गुप्ता की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने…

1 hour ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बैन के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का रुख, यूथ कांग्रेस बोली- शांतिपूर्ण प्रदर्शन हमारा संवैधानिक अधिकार

इंडियन यूथ कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने के दिल्ली पुलिस…

2 hours ago

स्मित मच्छर से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस; माथा चूमकर बोले- ‘हमें गर्व है कि…’

Captain Smit machhar: दुबई के अस्पताल में शनिवार को एक ऐसा भावुक पल देखने को…

2 hours ago

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से शख्स ने लगाई छलांग, शव के चिथड़े उड़ गए

Noida Supernova Building Incident: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित स्पायरा बिल्डिंग यानी सुपरनोवा से शनिवार 3…

3 hours ago