बिजनेस

देश की टॉप 10 कंपनियों में से 6 का बाजार पूंजीकरण 1.36 लाख करोड़ घटा, TCS ने हासिल की बढ़ोतरी

भारत की शीर्ष दस सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण में इस हफ्ते 1.361 लाख करोड़ रुपए की गिरावट आई है, जिसमें सबसे अधिक नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय वस्तुओं पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की अनुचित घोषणा के बाद शेयर बाजार लगातार छठे हफ्ते गिरावट के साथ बंद हुआ. निफ्टी और सेंसेक्स लगभग एक प्रतिशत गिरकर क्रमशः 24,363 और 79,857 पर बंद हुए.

निफ्टी पैक की शीर्ष दस कंपनियों में से, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई.

SBI, TCS, LIC ने हासिल की बढ़ोतरी

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 34,710 करोड़ रुपए घटकर 18,51,174 करोड़ रुपए रह गया है. एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 29,722 करोड़ रुपए घटकर 15,14,303 करोड़ रुपए हो गया है. आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 24,719 करोड़ रुपए घटकर 10,25,495 करोड़ रुपए और इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 19,504 करोड़ रुपए घटकर 5,91,423 करोड़ रुपए रह गया.

भारती एयरटेल का मूल्यांकन 15,053 करोड़ रुपए घटकर 10,59,850 करोड़ रुपए और हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 12,441.09 करोड़ रुपए घटकर 5,87,021.88 करोड़ रुपए हो चुका है. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), भारतीय स्टेट बैंक, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) और बजाज फाइनेंस के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई.

भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम

एलआईसी का बाजार पूंजीकरण 17,678 करोड़ रुपए बढ़कर 5,77,188 करोड़ रुपए पहुंच गया है. टीसीएस का मूल्यांकन 11,361 करोड़ रुपए बढ़कर 10,97,909 करोड़ रुपए हो गया. भारतीय स्टेट बैंक का बाजार मूल्यांकन 9,784 करोड़ रुपए बढ़ा है, जिससे उसका मूल्यांकन 7,42,649 करोड़ रुपए हो गया, और बजाज फाइनेंस का मूल्यांकन 186 करोड़ रुपए बढ़कर 5,45,148 करोड़ रुपए पहुंच गया है.

भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है. भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर अपडेट, तिमाही नतीजे, एफआईआई, महंगाई और आर्थिक आंकड़ों से बाजार की चाल तय होगी.

इसके अलावा, 11 से 14 अगस्त तक के कारोबारी सत्र में बजाज कंज्यूमर केयर, बाटा इंडिया, बीईएमएल, सेलो, डॉलर, एबॉट इंडिया, बजाज हिंदुस्तान शुगर, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, मिंडा कॉरपोरेशन, एमआरएफ, एनएसडीएल,एनएमडीसी, ओएनजीसी और डीबी रियल्टी जैसी कंपनियों की ओर से वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही के नतीजे पेश किए जाएंगे.


ये भी पढ़ें: भारत, अमेरिका का सबसे बड़ा स्मार्टफोन सप्लायर बना, बीते 11 वर्षों में उत्पादन 6 गुना बढ़ा: अश्विनी वैष्णव


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ट्रंप के ‘मदर ऑफ ऑल बॉम्ब’ की आहट!12 देशों में एडवाइजरी जारी, बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका?

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी नागरिकों के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी होने…

8 minutes ago

रामायण की कितनी कहानियां? आनंद नीलकंठन की किताब बताती है, हर दौर में बदलती रही इस महाकाव्य की दुनिया

आनंद नीलकंठन की किताब विविध रामायण, विविध पाठ बताती है कि रामायण सिर्फ एक कहानी…

8 minutes ago

Bank Holidays List: महानवमी से विजयादशमी तक 5 दिन की छुट्टियां, घर से निकलने से पहले जानें बैंकों का शेड्यूल

RBI Bank Holiday List: 19 अक्टूबर 2026 (महानवमी) से लेकर 23 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा…

19 minutes ago

त्योहारी सीजन में बाजार ने पकड़ी रफ्तार…! सूर्य से तेज सोना और चांद सी चमकी चांदी; जानें क्या हैं ताजा रेट?

Gold Silver Price Today: नवरात्र में सोने-चांदी के दाम बढ़े. कॉमेक्स पर गोल्ड 4,200 डॉलर…

53 minutes ago

Railway Alert: त्योहारों के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, 22 नवंबर तक कई ट्रेनें रद्द और कई का समय बदला; देखें पूरी लिस्ट

Train Cancellation: दक्षिण मध्य रेलवे ने मनोहराबाद यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 22 नवंबर…

1 hour ago