बिजनेस

3 साल के निचले स्तर पर पहुंची थोक महंगाई दर, आंकड़े दे रहे गवाही

MAY WPI Inflation :महंगाई के मोर्चे पर राहत की खबर है. दरअसल वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग व आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग ने महंगाई से संबंधित ताजा आंकड़े जारी किये हैं. आंकड़ों के मुताबिक मई के महीने में थोक महंगाई दर (WPI ) -3.48 प्रतिशत घटी जो तीन साल में सबसे  कम है. अप्रैल के महीने में महंगाई दर -0.92 % घटी थी. मई में खाने-पीने की चीजों की थोक कीमतों में 1.59% की गिरावट आई, जबकि ईंधन और बिजली में 9.17% की गिरावट आई है.

ये भी पढ़ें-खुल गया Cosmic CRF का IPO, निवेश करने से पहले जानें कंपनी के बारे में सबकुछ

महंगाई दर में कमी के कारण –

मई, 2023 में इंफ्लेशन रेट (Inflation) में कमी मुख्य रूप से खनिज तेलों, बेस मेटल्स, फूड प्रोडक्ट्स (food Products ), कपड़ें,  गैर-खाद्य वस्तुओं, कच्चे पेट्रोलियम और नैचुरल गैस ( Natural gas  ) तथा केमिकल एंड केमिकल प्रोडक्ट्स ( Chemical & Chemical products ) की कीमतों में गिरावट के कारण आई है. WPI में गिरावट मई में रीटेल इंफ्लेशन में रिकॉर्ड कमी के मुताबिक ही है, रीटेल इंफ्लेशन रेट ( Retail Inflation Rate ) 25 महीने के निचले स्तर 4.25 प्रतिशत दर्ज की गई थी.

ये भी पढ़ें- MRF के शेयर ने रचा इतिहास, बना देश का पहला लखटकिया शेयर

किस सेंगमेंट में कितनी आई कमी-

  • आंकड़ों के मुताबिक मई में फूड आयटम्स की महंगाई दर 1.51 फीसदी पर आ गई, जो कि अप्रैल में यह 3.54 फीसदी पर थी.
  • मैन्यूफैक्चरिग प्रोडक्ट्स की महंगाई दर जो कि अप्रैल में -2.42 फीसदी थी मई में -2.97 फीसदी नीचे रही.
  • फ्यूल और एनर्जी सेगमेंट की महंगाई दर मई में घटकर -9.17 फीसदी पर आ गई. जबकि अप्रैल के महीने में ये 0.93 फीसदी रिकॉर्ड की गई थी

ये भी पढ़ें- Comrade Appliances के शेयरों की मार्केट में शानदार एंट्री, 61% लिस्टिंग गेन से निवेशकों में खुशी

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

दिल्ली में आज फिर ट्रैफिक जाम का झंझट: 30 जगहों पर रहेगा डायवर्जन; निकलने से पहले देख लें लिस्ट

राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी और SFI के प्रदर्शन के कारण रविवार को भी…

3 minutes ago

रियाद एयरपोर्ट पर हमले के बाद ट्रंप का बड़ा बयान, हूतियों के खिलाफ जंग में शामिल होगा अमेरिका?

Saudi Arabia airport strike: रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले के बाद ट्रंप…

13 minutes ago

Bigg Boss के घर में फीमेल कंटेस्टेंट के साथ की ऐसी हरकत, बीच शो में पुलिस ने आकर किया गिरफ्तार

'बिग बॉस' के इतिहास में एक ऐसा वाकया भी आया था जब शो के बीच…

37 minutes ago

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना के साथ शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानिए मां शैलपुत्री से जुड़े आध्यात्मिक व योगिक पहलू

Sharadiya Navratri 2026: मां शैलपुत्री का स्वरूप सिखाता है कि कैसे एंग्जायटी और कॉरपोरेट तनाव…

37 minutes ago