सांकेतिक तस्वीर
Agra Dog Attack: आवारा कुत्तों के आतंक और उनसे नुकसान की खबरों के बीच एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जो काफी दर्दनाक है. मामला यूपी के आगरा का है जहां आवारा कुत्तों के हमले में पांच साल की एक बच्ची की मौत हो गई और आठ साल की एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना डोकी थाना क्षेत्र के कुमारगढ़ गांव में हुई. बताया जा रहा है कि 8 साल की बच्ची अपनी छोटी बहन के साथ घर के बाहर खेल रही थी. तभी खूंखार कुत्तों ने अपने हमले में बच्ची की जान ले ली.
बुरी तरह नोच खाया कुत्तों ने
इस दर्दनाक मामले में सब-इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने कहा, अपने घर के सामने खेल रही एक बच्ची पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया. इसके बाद खूंखार कुत्ते उस मासूम को खींचकर गांव के बाहर एक खुले मैदान में ले गए. वहीं अधिकारी ने कहा कि दूसरी नाबालिग लड़की, जिसने बच्ची को बचाने की कोशिश की, उस पर भी कुत्तों ने हमला किया, लेकिन वह भागने में सफल रही. पुलिस ने कहा कि जब तक स्थानीय लोग इकट्ठा हुए और कुत्तों को भगाया, तब तक बच्ची ने दम तोड़ दिया.
दूसरी बच्ची की हालत गंभीर
मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टरों ने कहा कि कुत्तों ने उसकी गर्दन पर दांत गड़ाए थे. जिस वजह से गहरा घाव हो गया था, ऐसे में उसे बचाया नहीं जा सका. वहीं दूसरी बच्ची का इलाज अस्पताल में चल रहा है. उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है. उसके शरीर पर शरीर पर भी कुत्तों के काटने के कारण घाव ही घाव हैं. बताया जा रहा है कि दिन में करीब 2 बजे चचेरी बहनें कंचन (5) और रश्मि (8) घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थित बाग में खेल रही थीं. तभी यह हादसा हुआ. बच्चियों के चीखने की आवाज सुनकर जब तक आस-पास के लोग दौड़कर आते तब तक कुत्तों ने कई जगहों पर दोनों को काट लिया था.
घटना के बाद गांव में सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सौरभ सिंह के साथ गए सब-इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने कहा, हालांकि परिवार ने अभी आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन दूसरी लड़की का इलाज चल रहा है.
NEET UG Age Limit: नीट यूजी में बिना किसी उम्र सीमा के 70 साल तक…
Pakistan Christian Attack: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शेखुपुरा जिले में ईशनिंदा के कथित आरोप…
राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी और SFI के प्रदर्शन के कारण रविवार को भी…
EPFO Alert: EPFO ने कंपनियों को सितंबर 2026 का ECR और पीएफ बकाया 15 अक्टूबर…
Saudi Arabia airport strike: रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले के बाद ट्रंप…
PM Modi Chennai Visit: चेन्नई मेट्रो के दूसरे चरण से लेकर अमृत भारत स्टेशनों और…