बिजनेस

क्या फिर से शुरू होगा 1000 रुपए का नोट? संसद में सरकार ने दिया ये जवाब

1000 Rupee Note: केंद्र सरकार ने 8 नवंबर, 2016 को देश में नोटबंदी का ऐलान किया था. इस ऐलान के बाद 500 रुपए (500 Rupee Note) और 1000 रु की नोटों को बंद कर दिया गया था. इन नोटों के बंद होने के बाद 2000 रुपए की नोट मार्केट में आई थी लेकिन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इन नोटों को वापस लेने का फैसला किया और अब 2000 नोटों को 30 सितंबर, 2023 तक बदला जा सकता है. इस बीच एक बार फिर अफवाह उड़ने लगी है कि 1000 रु के नोट फिर से चलन में आ सकते हैं. सरकार ने ऐसे तमाम सवालों पर संसद में जवाब दिया है.

क्या 1000 रु के नोट फिर से शुरू किए जा सकते हैं? वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने इसका सीधा जवाब तो नहीं दिया लेकिन उन्होंने कहा कि अभी 2,000 रुपये के नोट को विड्रॉल करने का करेंसी मैनेजमेंट ऑपरेशन चल रहा है. वित्त राज्य मंत्री के इस जवाब से माना जा रहा है कि अभी 1000 रु के नोट को दोबारा शुरू करने की सरकार की कोई योजना नहीं है.

30 सितंबर है 2000 रु के नोट जमा कराने की डेडलाइन

वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि मौजूदा समय में 500 रु की नोट भारत की सबसे बड़ी करेंसी है. वहीं संसद में सवाल किया गया कि क्या 2000 रु के नोटों को जमा कराने की डेडलाइन बढ़ने वाली है? इसके जवाब में पंकज चौधरी ने कहा कि 30 सितंबर तक की डेडलाइन है. पूरे देश को तय समयसीमा में ही 2000 रुपये के नोटों को डिपॉजिट कराना होगा. ऐसे में इन नोटों को जमा कराने में अभी 2 महीने का वक्त बचा है.

ये भी पढ़ें: Rajendra Gudha: कैबिनेट से बर्खास्त, कांग्रेस से निष्कासित…राजेंद्र गुढ़ा कभी थे अशोक गहलोत के खास, अब कैसे आ गई दोनों नेताओं के बीच दरार?

बता दें कि मई महीने में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 2000 रु के नोटों को वापस लेने का फैसला किया था. हालांकि, ये नोट लीगल टेंडर हैं और इन्हें 30 सितंबर 2023 तक बैंकों में जमा किया जा सकता है. आरबीआई ने क्लीन नोट पॉलिसी के तहत 2000 रु के नोटों को वापस लेने का फैसला किया था, जिसके बाद धीरे-धीरे इन नोटों को वापस लिया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

‘भारत में प्रदर्शनों के पीछे विदेशी फंडिंग…’, प्रोटेस्ट में बाहरी दखल को लेकर क्या बोल गए हरीश साल्वे?

Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…

9 minutes ago

Explained: तबाही के मुहाने पर पाकिस्तान! आर्मी चीफ ने चला नया दांव, नक्शा बदलते ही भड़क सकती है गृहयुद्ध की आग

Pakistan News: क्या आसिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान का नक्शा? जानिए क्यों 4…

28 minutes ago

खरीदारों की बल्ले-बल्ले! सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें आज के भाव

Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…

58 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

1 hour ago

कुपोषण के खिलाफ अदाणी फाउंडेशन का बड़ा अभियान…! सोनभद्र में ICDS की जुगलबंदी से की गई 52 हजार बच्चों की स्क्रीनिंग

सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…

1 hour ago