सांकेतिक तस्वीर.
Unlimited 5G data Plan: विदेशों में कई जगहों पर 5G की सुविधा का लाभ लोग उठा रहे हैं. वहीं भारत में भी कुछ कंपनिया 5G नेटवर्क को तेजी से फैलाने में लगी हुई हैं. 5G यूजर्स को तेज गति से डाउनलोड, बेहतरीन स्ट्रीमिंग और उच्च गुणवत्ता वाली बेहतरीन वीडियो कॉल की सुविधा देता है. इसके अलावा स्मार्टफोन पर ऑनलाइन गेमिंग की बेहतरीन सुविधा भी मिल रही है. देश में तेजी से 5जी सर्विस के विस्तार होने के बाद कंपनिया ग्राहकों को आकर्षक पैकेज उपलब्ध करा रही हैं. 5G सर्विस उपलब्ध कराने वाली कंपनियों में Reliance Jio और Airtel सबसे आगे हैं. दोनों टेलिकॉम कंपनियां अपने 4G प्लान में ही ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ दे रही हैं.
पोस्टपेड यूजर्स के लिए बेहतरीन ऑफर
एयरटेल और Jio के पोस्टपेड यूजर्स के लिए कंपनी की खास सुविधा के तहत वे आसानी से 5जी डेटा एक्सेस कर सकते हैं. वहीं प्रीपेड यूजर्स 239 रुपये से ज्यादा की कीमत का रिचार्ज कराने पर अनलिमिटेड 5जी डेटा का लाभ ले सकते हैं. इस प्लान के तहत यूजर्स 1Gbps की डाउनलोड स्पीड और लो
नेटवर्क लैटेंसी की सुविधा का लाभ ले सकते हैं.
Airtel और Jio के बेस्ट प्रीपेड प्लान के बारे
एयरटेल के सबसे किफायती 239 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 24 दिन है. बात करें इसके डेटा लिमिट की तो इसमें हर दिन जीबी 4G डेटा मिलता है. इसके अलावा जियो का भी 239 रुपये वाला प्लान है, जिसकी वैलिडिटी भी 28 दिन है और रोजाना 2जीबी 4G डेटा मिलता है. हालांकि दोनों ही कंपनिया कंपनियां 239 रुपये के प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा दे रही हैं.
इसे भी पढ़ैं: Government Yojana: महिलाओं को इस स्कीम में मिलेंगे 6 हजार रुपये, जानिए कैसे और कहां करें आवेदन
ये हैं 1 साल वाले खास प्लान
हालांकि अगर बात करें दोनों कंपनियों के 1 साल की वैलिडिटी वाले प्लान की तो एयरटेल के सालाना प्लान की कीमत 1,799 रुपये है. लेकिन इस पैक में अनलिमिटेड 5जी डेटा नहीं मिलता. वहीं एयरटेल के 2,999 रुपये वाले सालाना प्लान की वैलिडिटी 365 दिन है. इस पैक का फायदा यह है कि इस पर अनलिमिटेड 5G डेटा एक्सेस किया जा सकता है. वहीं जियो के सालाना प्लान की कीमत 2,454 रुपये है. जियो के इस प्लान के अंतर्गत अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर दिया जाता है. जियो के 1,599 रुपये वाले वैल्यू प्लान में 336 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इस पैक में 24 जीबी 4G डेटा की लिमिट मिलती है. लेकिन इस प्लान पर अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ मिलता है.
Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…
INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…
चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…