Navi Mumbai Airport: नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) ने कमर्शियल उड़ानें शुरू करने के महज 19 दिनों में 1 लाख से ज्यादा यात्रियों का आंकड़ा पार कर लिया है. एयरपोर्ट ने 12 जनवरी तक कुल 1,09,917 यात्रियों को संभाला, जिसमें 55,934 आने वाले और 53,983 जाने वाले यात्री शामिल हैं.
10 जनवरी को एयरपोर्ट पर सबसे ज्यादा भीड़ रही. उस दिन कुल 7,345 यात्री आए और गए. यह संख्या इस बात की ओर इशारा करती है कि नवी मुंबई एयरपोर्ट को लोगों ने बहुत जल्दी पसंद कर लिया है.
एयरपोर्ट ने 25 दिसंबर 2025 से कमर्शियल पैसेंजर उड़ानें शुरू की थीं. शुरुआती क्षमता 2 करोड़ यात्रियों की है. 25 दिसंबर से 12 जनवरी तक कुल 734 एयरक्राफ्ट मूवमेंट हुए, जिसमें 32 जनरल एविएशन फ्लाइट्स भी शामिल हैं.
इस दौरान एयरपोर्ट ने 40,260 आने वाले बैग और 38,774 जाने वाले बैग हैंडल किए. साथ ही 22.21 टन कार्गो भी संभाला गया. इससे पता चलता है कि एयरपोर्ट पैसेंजर और कार्गो दोनों सेवाओं को एक साथ अच्छे से चला रहा है.
सबसे ज्यादा उड़ानें दिल्ली, गोवा और बेंगलुरु के लिए हैं. ये तीन शहर अभी सबसे लोकप्रिय रूट बने हुए हैं.
NMIA का कहना है कि आधुनिक सुविधाएं, आसान प्रोसेस और बेहतर मैनेजमेंट की वजह से यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. एयरपोर्ट धीरे-धीरे और सुरक्षित तरीके से अपनी सेवाएं बढ़ा रहा है.
पीएम मोदी 19 नवंबर नई दिल्ली के भारत मंडपम में FICCI के वार्षिक आम बैठक…
MSME Sector: भारत में एमएसएमई क्षेत्र ने 44 करोड़ से अधिक रोजगार पैदा किए हैं.…
Delhi Cantt AQI 98 News: जहां पूरी दिल्ली प्रदूषण से जूझ रही है, वहीं दिल्ली…
Women Welfare: लखनऊ के नारायणपुर स्थित सिंह गेस्ट हाउस में डॉ. राजकुमार सिंह चौहान के…
होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (HBCH&RC), पंजाब और अशोका यूनिवर्सिटी के बीच कैंसर…
Azam Khan Case: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान मामले में कहा कि केवल चुनाव लड़ने…