देश

गुजराती में आदि शंकराचार्य की ग्रंथावली का विमोचन, अमित शाह बोले-युवाओं के लिए अमूल्य खजाना’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में आदि शंकराचार्य की गुजराती ग्रंथावली का विमोचन किया. उन्होंने कहा कि यह ग्रंथावली गुजरात के युवाओं के लिए बहुत बड़ा खजाना है. शंकराचार्य जी (Adi Shankaracharya) का संस्कृत में रचित ज्ञानसागर अब गुजराती में उपलब्ध है. आने वाले सालों में अच्छे साहित्य की चर्चा में यह शामिल होगा. मुद्रण करने वाले ‘सस्तु साहित्य मुद्रणालय ट्रस्ट’ का यह प्रयास काफी सराहनीय है. इसके अलावा उन्होंने स्वामी अखंडानंद जी के जीवन और योगदान की भी प्रशंसा की.

आदि शंकराचार्य का ज्ञानसागर अब गुजराती में

अमित शाह ने आदि शंकराचार्य के ज्ञानसागर को गुजराती युवाओं के लिए बड़ी बात बताया. उन्होंने कहा कि गुजराती भाषा में प्रकाशित यह ग्रंथावली युवाओं के लिए बहुत बड़ा खजाना है. आने वाले वर्षों में अच्छे साहित्य की चर्चा में ‘सस्तु साहित्य मुद्रणालय ट्रस्ट’ का यह प्रयास शामिल होगा. आदि शंकराचार्य ने सनातन धर्म के सार को सरल तरीके से प्रस्तुत किया और उनकी व्याख्या आज भी प्रासंगिक है.

 

यह भी पढ़ें: गृह मंत्री अमित शाह वादे पर खरे उतरे: छत्तीसगढ़ में अब तक 2 हजार से ज्यादा नक्सली कर चुके सरेंडर, आज 52 माओवादियों ने हथियार डाले

स्वामी अखंडानंद जी का भी किया जिक्र

देश के गृह मंत्री ने स्वामी अखंडानंद जी के जीवन की प्रशंसा करते हुए यह भी कहा कि स्वामी अखंडानंद जी ने अपना जीवन आयुर्वेद, सनातन धर्म और समाज के लिए दिया. लोगों ने उनके नाम में ‘भिक्षु’ जोड़ दिया. उन्होंने गुजराती युवाओं को किफायती साहित्य उपलब्ध कराने की परिकल्पना की. एक बड़ी संस्था स्थापित की. श्रीमद्भगवद्गीता, महाभारत, रामायण, योग वशिष्ठ, स्वामी रामतीर्थ के उपदेश, रामकथामृत और नीति ग्रंथ प्रकाशित किए. कौटिल्य के अर्थशास्त्र सहित कई महत्वपूर्ण ग्रंथ गुजराती में उपलब्ध कराए.

आदि शंकराचार्य की व्याख्या कर क्या बोले?

अमित शाह ने कहा कि ज्ञान का कभी अंत नहीं होता. ज्ञान हमेशा आगे बढ़ता रहता है. इस सृष्टि पर अब तक जितना ज्ञान है उसमें “शिवोऽहम्” से बढ़कर कुछ नहीं है. इतनी सरल, सटीक और सत्य के निकट उपनिषदों की व्याख्या कोई नहीं दे सकता. यह कार्य केवल आदि शंकराचार्य ही कर सकते थे. ढेर सारी कुरीतियां आने से सनातन धर्म पर आशंकाएं उत्पन्न हुई थीं. वहीं आदि शंकराचार्य ने अपने जीवनकाल में ही इन आशंकाओं का निराकरण कर दिया.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

पीएम मोदी ने चेन्नई में गिनाईं शिक्षा और खेल के क्षेत्र की उपलब्धियां, कहा- देश के विकास की धुरी हैं युवा

पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…

16 minutes ago

राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान: रूस-यूक्रेन के बीच ‘एनर्जी सीजफायर’ लागू

Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…

28 minutes ago

दिल्ली में उग्र हुआ CJP का प्रदर्शन: कनॉट प्लेस पर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घसीटकर हटाया

दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…

33 minutes ago

पीएम मोदी की मछुआरों को बड़ी सौगात: हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, चेन्नई फिशिंग हार्बर होगा हाईटेक

PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…

40 minutes ago

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

2 hours ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

2 hours ago