बिजनेस

अमेरिका-पेरू की यात्रा पर जाएंगी वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman, IMF और World Bank की बैठकों में लेंगी हिस्सा

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार को अमेरिका और पेरू की यात्रा पर रवाना होंगी. अमेरिका प्रवास के दौरान वह वाशिंगटन डीसी में आईएमएफ-विश्व बैंक की ग्रीष्मकालीन बैठकों में भी शामिल होंगी. उनके अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने की भी उम्मीद है.

वित्त मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि अपने अमेरिका प्रवास के पहले चरण में निर्मला सीतारमण 20 अप्रैल को सैन फ्रांसिस्को पहुंचेंगी. दूसरे चरण में वह 22 से 25 अप्रैल तक वाशिंगटन डीसी में होंगी.

सैन फ्रांसिस्को में वह स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के हूवर इंस्टीट्यूशन में ‘विकसित भारत 2047 की नींव रखना’ विषय पर बोलेंगी. इसके बाद, एक फायरसाइड चैट सत्र में हिस्सा लेंगी.

शीर्ष कंपनियों के सीईओ के साथ द्विपक्षीय बैठकें

वित्त मंत्री निवेशकों के साथ गोलमेज बैठक के दौरान प्रमुख फंड मैनेजमेंट कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के साथ वार्ता करेंगी. इसके अलावा, वह सैन फ्रांसिस्को में स्थित सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र की शीर्ष कंपनियों के सीईओ के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगी.

वह सैन फ्रांसिस्को में भारतीय मूल के लोगों के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में वहां बसे भारतीय समुदाय के लोगों से भी बात करेंगी.

वाशिंगटन डीसी में कार्यक्रम काफी व्यस्त होगा

मंत्रालय ने बताया कि वाशिंगटन डीसी में निर्मला सीतारमण का कार्यक्रम काफी व्यस्त होगा. वह आईएमएफ-विश्व बैंक की ग्रीष्मकालीन बैठकों में शामिल होने के अलावा जी20 देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों की दूसरी बैठक, डेवलपमेंट कमेटी की आम बैठक, आईएसएफसी प्लेनरी और वैश्विक सरकारी ऋण पर आयोजित गोलमेज सम्मेलन में भी शिरकत करेंगी.

ग्रीष्मकालीन बैठकों से इतर, वह अर्जेंटीना, बहरीन, जर्मनी, फ्रांस, लक्जमबर्ग, सऊदी अरब, ब्रिटेन और अमेरिका सहित कई देशों के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगी. इसके अलावा, वह वित्तीय सेवाओं के लिए यूरोपीय संघ के आयुक्त; एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के अध्यक्ष; एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक (एआईआईबी) के अध्यक्ष; वित्तीय स्वास्थ्य के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव के विशेष अधिवक्ता (यूएनएसजीएसए); और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के प्रथम उप प्रबंध निदेशक से भी मुलाकात करेंगी.

26-30 अप्रैल तक पेरू की पहली यात्रा

वित्त मंत्री 26-30 अप्रैल तक पेरू की अपनी पहली यात्रा के दौरान मंत्रालय के अधिकारियों और व्यापार जगत के दिग्गजों के एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगी, जो दोनों देशों के बीच मजबूत होते द्विपक्षीय आर्थिक और व्यापार संबंधों पर प्रकाश डालेगा.

राजधानी लीमा में वह पेरू के राष्ट्रपति दीना बोलुआर्ट और प्रधानमंत्री गुस्तावो एड्रियनजेन से मुलाकात करेंगी. इसके अलावा, वह पेरू के वित्त एवं अर्थव्यवस्था, रक्षा, ऊर्जा और खान मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगी और स्थानीय जन प्रतिनिधियों के साथ बातचीत भी करेंगी.

वित्त मंत्री भारत-पेरू व्यापार मंच की बैठक की अध्यक्षता करेंगी, जिसमें दोनों देशों के प्रमुख व्यापार प्रतिनिधि शामिल होंगे.

वह पेरू में वर्तमान में काम कर रहे भारतीय निवेशकों और व्यवसायों के साथ-साथ पेरू का दौरा करने वाले भारतीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल के साथ भी बातचीत करेंगी.

मंत्रालय के बयान के अनुसार, वित्त मंत्री लीमा में एक सामुदायिक कार्यक्रम में भी भाग लेंगी, जहां वह पेरू में रहने वाले भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत करेंगी.

  • भारत एक्सप्रेस
आईएएनएस

Recent Posts

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

15 minutes ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

36 minutes ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

50 minutes ago

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

9 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

9 hours ago