भारत के नवीकरणीय ऊर्जा और स्वच्छ तकनीक के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान जुड़ गया है. अदाणी ग्रुप ने गुजरात के मुंद्रा स्थित अपनी एकीकृत विनिर्माण इकाई में देश के सबसे लंबे ऑनशोर विंड टर्बाइन ब्लेड का उत्पादन शुरू कर दिया है. कंपनी ने सोमवार को इस बड़ी उपलब्धि की घोषणा करते हुए बताया कि इन नए ब्लेड्स की लंबाई 91.2 मीटर है. अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी ‘अदाणी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड’ (ANIL) के मुताबिक, ये विशाल ब्लेड 185 मीटर रोटर व्यास और 140 मीटर हब ऊंचाई वाले टर्बाइन को शक्ति प्रदान करेंगे, जो भारतीय पवन ऊर्जा उद्योग के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है.
इस उपलब्धि के साथ ही कंपनी को अपने ‘MWL185-5.0 MW’ विंड टर्बाइन प्लेटफॉर्म के लिए आधिकारिक प्रमाणन (सर्टिफिकेशन) भी मिल गया है, जिससे इसके व्यावसायिक उत्पादन का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है. इस नए टर्बाइन का रोटर करीब 26,600 वर्ग मीटर के विशाल क्षेत्र को कवर करेगा, जो साढ़े तीन से अधिक मानक फुटबॉल मैदानों के बराबर है. इसे खास तौर पर इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह कम और मध्यम गति वाली हवाओं वाले इलाकों में भी अधिकतम पवन ऊर्जा को बिजली में बदल सके.
अदाणी विंड के सीईओ मिलिंद कुलकर्णी ने कहा कि बड़े ब्लेड और अधिक क्षमता वाले टर्बाइन प्रति मशीन अधिक बिजली पैदा करने में सक्षम हैं, जिससे देश के उन नए हिस्सों में भी पवन ऊर्जा प्रोजेक्ट लगाना संभव होगा जहां पहले हवा की रफ्तार कम होने से मुश्किल होती थी.
मुंद्रा स्थित इस प्लांट में पहले से ही 78.6 मीटर और 80.5 मीटर लंबे ब्लेड तैयार किए जा रहे हैं, और अब 91.2 मीटर के ब्लेड जुड़ने से भारत की अगली पीढ़ी के भारी विंड कंपोनेंट्स बनाने की क्षमता और मजबूत हुई है.
गौरतलब है कि अदाणी विंड के तीन टर्बाइन प्लेटफॉर्म पहले ही नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की अनुमोदित सूची (ALMM-Wind) में शामिल हैं. कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि अदाणी ग्रुप से बाहर के स्वतंत्र बिजली उत्पादकों (IPPs) से मिले इसके कुल ऑर्डर अब 1 गीगावॉट (GW) के आंकड़े को पार कर चुके हैं, जो घरेलू स्तर पर इस तकनीक पर बढ़ते भरोसे को दर्शाता है.
यह भी पढ़ें: पीएम स्वनिधि लोन से रेहड़ी-पटरी वालों की कामयाबी: जानिए कैसे वर्किंग कैपिटल से संवरता है रोज का कारोबार
-भारत एक्सप्रेस
Kamika Ekadashi significance: जानिए कामिका एकादशी का महत्व, सादगी से पूजा करने के नियम और…
Devshayani Ekadashi: जानिए देवशयनी एकादशी का आध्यात्मिक महत्व, चातुर्मास की शुरुआत, व्रत के नियम और…
UPI Digital Payment: चाय की छोटी-सी दुकान पर लगा एक QR कोड बताता है कि…
Nirjala Ekadashi vrat katha: जानिए निर्जला एकादशी का महत्व, भीम से जुड़ी पौराणिक कथा, व्रत…
असम के गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी के बीच बसे दुनिया के सबसे छोटे नदी द्वीप…
Mohini Ekadashi: मोहिनी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन धृष्टबुद्धि की कथा सुनने…