बिजनेस

टेक्नोलॉजी देश की विकास दर को 2 से 3 प्रतिशत बढ़ा सकती है, स्किल पर करना होगा निवेश: नीति आयोग सीईओ

नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने कहा कि टेक्नोलॉजी हमारी विकास दर को 2 से 3 प्रतिशत तक बढ़ा सकती है और हमें स्किल बढ़ाने के लिए अधिक निवेश करना होगा. भारत को एक टेक केंद्रित देश बनाने के लिए नीति आयोग ने नीति फ्रंटियर टेक हब (नीति-एफटीएच) को लॉन्च किया है, जो कि फ्रंटियर टेक एक्शन टैंक होगा.

इसका उद्देश्य विकसित भारत की दिशा में तेज आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए एडवांस टेक्नोलॉजी इनोवेशन और उसके उपयोग को बढ़ाने के लिए देश को सक्षम बनाना है. साथ ही मानवता और पर्यावरण को लाभ पहुंचाने वाली उभरती टेक्नोलॉजी के विकास और अपनाने को आगे बढ़ाकर दुनिया भर में भारत के मानव-केंद्रित दृष्टिकोण का समर्थन करना है.

हम व्यक्तिगत रूप से टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करें

सुब्रह्मण्यम आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि आज के समय में दुनिया को हिला देने वाली टेक्नोलॉजी सामने आ रही है. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्वांटम और बायोलॉजिकल शामिल हैं. हम उनका इस्तेमाल व्यक्तिगत रूप से – शिक्षा, रोजगार या नौकरी ढूंढने में कर सकते हैं. इसके आलावा उन्होंने कहा कि कृषि, मैन्युफैक्चरिंग और सरकार में भी इन टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जा सकता है. इससे हमारी क्षमता और दक्षता दोनों बढ़ेंगी और विकास को भी रफ्तार मिलेगी.

सुब्रह्मण्यम ने कहा कि मौजूदा समय में हम दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं और आने वाले कुछ वर्षों में हम अमेरिका, चीन के बाद तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे. इसी के हिसाब से हमें टेक्नोलॉजी में भी लीड लेनी होगी. सुब्रह्मण्यम ने आगे कहा कि सरकार का फोकस मानव-केंद्रित टेक्नोलॉजी विकसित करने को लेकर है कि कैसे टेक्नोलॉजी से आम आदमी के जीवन में सुधार आए और आय में इजाफा होने के साथ जीवन भी आसान बने.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

नेपास में फिर संकट: बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से UP-बिहार तक खतरा, कई पुल बहे, 10 लोग लापता

Nepal Budhi Gandaki Flood: नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई…

14 minutes ago

Navratri Special Recipes: आलू खाकर हो गए हैं बोर? व्रत में बनाएं ये 5 टेस्टी डिशेज, खाते ही आ जाएगा मजा

Navratri Special Recipes: नवरात्रि के व्रत में रोजाना आलू और साबूदाना खाकर बोर हो गए…

18 minutes ago

Warning For Global Economy: वेस्ट एशिया की आग में झुलसेगी दुनिया? जानिए क्यों UNCTAD ने दी एनर्जी क्राइसिस की बड़ी चेतावनी

West Asia Crisis Impact:  संयुक्त राष्ट्र के निकाय अंकटाड (UNCTAD) ने वेस्ट एशिया में जारी…

31 minutes ago

‘शक्ति, संयम और सेवा का..’, गृह मंत्री अमित शाह ने शारदीय नवरात्र पर देश को कहा- ‘जय माता दी’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर…

35 minutes ago

डोनाल्ड ट्रंप का जेलेंस्की पर बड़ा हमला, जानिए क्यों बोल पड़े कि यूक्रेन को अब नया राष्ट्रपति चुनना पड़ेगा?

Donald Trump Zelensky War: रूस-अमेरिका डीजल डील की आलोचना से बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी…

60 minutes ago

सीएम योगी के खिलाफ अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव? ओपी राजभर ने दी चुनौती

UP Elections 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अयोध्या सीट पर सियासत तेज हो…

1 hour ago