Bharat Express DD Free Dish

Niti Aayog

ILBS TEACHER'S DAY ORATION: इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज (ILBS) में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में 'विकसित भारत@2047 के लिए स्वास्थ्य सेवा की पुनर्कल्पना' पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया. नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. अशोक के. लाहिड़ी और ILBS निदेशक प्रो. एस.के. सरीन ने प्रिवेंटिव हेल्थ और मेडिकल रिसर्च पर बल दिया.

नीति आयोग की रिपोर्ट और वित्त मंत्री के बयान ने देश की शिक्षा प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. स्नातकों में 13% बेरोजगारी दर के बीच, रिपोर्ट चेतावनी देती है कि बिना कौशल-आधारित शिक्षा के 'विकसित भारत 2047' का सपना अधूरा रह जाएगा.

नीति आयोग ने स्कूलों में छठी क्लास से ही वोकेशनल ट्रेनिंग और बिजनेस स्किल्स सिखाने की वकालत की है. 10वीं और 12वीं बोर्ड में इसे मुख्य विषय के रूप में शामिल करने का सुझाव दिया गया है.

NITI AAYOG ABP RANKING GORAKHPUR: नीति आयोग की आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम (ABP) की जनवरी-मार्च 2026 तिमाही की डेल्टा रैंकिंग में गोरखपुर जिले का बांसगांव ब्लॉक पूरे उत्तर भारत (जोन-2) में पहला स्थान हासिल कर 'नंबर वन' बना है, जिसके लिए ₹1.5 करोड़ की पुरस्कार राशि मिली है.

नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य को केंद्र, राज्य और स्थानीय स्तर पर साझा संकल्प बताया.

पीएम मोदी 11 जून 2026 को नई दिल्ली में नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं. 'विकसित भारत के लिए समावेशी मानव विकास' की थीम पर आधारित इस बैठक में स्वास्थ्य, रोजगार और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा फैसला होने जा रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. आर बालासुब्रमण्यम और डॉ. जोरम अनिया को नीति आयोग के पूर्णकालिक सदस्य के रूप में नियुक्त होने पर शुभकामनाएं दी हैं. डॉ. अनिया अरुणाचल प्रदेश से हिंदी में पीएचडी करने वाली पहली महिला हैं और शिक्षा के क्षेत्र का बड़ा नाम हैं.

डॉ. अशोक लाहिड़ी, जो पश्चिम बंगाल से भाजपा विधायक और एक वरिष्ठ अर्थशास्त्री हैं, को नीति आयोग का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. नियुक्ति के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीति आयोग के पुनर्गठन पर बधाई देते हुए कहा कि यह संस्था देश की नीति-निर्माण व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बनकर उभरी है और सहकारी संघवाद, सुधारों तथा ‘ईज ऑफ लिविंग’ को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रही है.

NITI Aayog ने नई नियुक्तियों के तहत वरिष्ठ अर्थशास्त्री डॉ. अशोक लाहिड़ी को उपाध्यक्ष और वैज्ञानिक डॉ. गोबर्धन दास को सदस्य नियुक्त किया है.