भारत के टॉप 10 शहर ऐसे हैं जहां ऑफिस के रेंट में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. पुणे इस लिस्ट में टॉप पर है. भारतीय प्रबंधन संस्थान-बेंगलुरु (IIM-बेंगलुरु) द्वारा सीआरई मैट्रिक्स (CRE Matrix) के सहयोग से शुरू किए गए कमर्शियल प्रॉपर्टी रेंटल इंडेक्स (CPRI) में ये जानकारी सामने आई है. इसके मुताबिक पुणे में पिछले 12 वर्षों में 6.9 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर के साथ ऑफिस रेंट में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है.
इंडेक्स का पहला एडिशन टॉप 10 भारतीय शहरों के डेटा पर आधारित है. यह बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई, गुरुग्राम, पुणे, चेन्नई, नोएडा, नवी मुंबई, दिल्ली और ठाणे की ग्रेड ए/ए+ ऑफिस एसेट पर केंद्रित है, जो भारत के ग्रेड ए/ए+ ऑफिस स्टॉक का 90 प्रतिशत हिस्सा कवर करता है. इनमें से प्रत्येक शहर के 36 मैक्रो-मार्केट के इंडेक्स भी दर्ज किए गए हैं.
रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 12 वर्षों में, आईआईएमबी-सीआरई मैट्रिक्स सीपीआरई को 50 तिमाहियों में 10 शहरों के लिए दर्ज किया गया था. 74 प्रतिशत मामलों में, इंडेक्स में तिमाही आधार पर वृद्धि देखी गई. महामारी के बाद, 2022 की दूसरी तिमाही से, इंडेक्स के 92 प्रतिशत मामलों में तिमाही आधार पर वृद्धि देखी गई.
रिपोर्ट में कहा गया है कि आठ में से चार तिमाहियों में सभी 10 शहरों के लिए आईआईएमबी-सीआरई मैट्रिक्स सीपीआरआई में वृद्धि देखी गई, जो भारतीय ऑफिस मार्केट के इतिहास में पहली बार रही. जबकि 10 में से 4 शहरों में आईआईएमबी-सीआरई मैट्रिक्स सीपीआरआई के 12-वर्षीय सीएजीआर में 5 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि देखी गई.
इसमें बताया गया है कि आईआईएमबी-सीआरई मैट्रिक्स सीपीआरआई में वृद्धि के 50 में से 44 मामलों में बेंगलुरु में सकारात्मक किराया वृद्धि देखी गई, जो सभी शहरों में सबसे अधिक है. आईआईएमबी-क्रे मैट्रिक्स कमर्शियल प्रॉपर्टी रेंटल इंडेक्स (सीपीआरआई) के नाम से जाना जाने वाला पहला इंडेक्स आईआईएमबी के निदेशक प्रो. ऋषिकेश टी कृष्णन की मौजूदगी में आईआईएम बैंगलोर में लॉन्च किया गया.
वित्त और लेखा क्षेत्र के प्रो. वेंकटेश पंचपगेसन और निर्णय विज्ञान क्षेत्र के प्रो. सौदीप देब के मार्गदर्शन में आईआईएमबी के डॉक्टरेट छात्र कपिल गुप्ता द्वारा विकसित, यह इंडेक्स 2012 की पहली तिमाही से 2024 की तीसरी तिमाही तक 10 शहरों में ग्रेड ए और ए+ किराए को कवर करता है. तिमाही अपडेट किया जाने वाला यह इंडेक्स माइक्रो और मैक्रो-मार्केट दोनों में जानकारी प्रदान करता है. साथ ही इसके ग्रीन लीजिंग, ग्रेड बी और सी प्रॉपर्टी और वेयरहाउसिंग सहित दूसरी कैटेगरी में विस्तार करने की योजना भी है.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…