देश

दिल्ली में पदयात्रा के दौरान अरविंद केजरीवाल पर युवक ने फेंका पानी, मालवीय नगर में हुई घटना

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर मालवीय नगर में पदयात्रा के दौरान एक शख्स ने पानी फेंकने की कोशिश की. पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब केजरीवाल इलाके में पदयात्रा कर रहे थे. तुरंत बाद, दिल्ली पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पहचान अशोक झा के रूप में की गई है. आरोपी से पूछताछ जारी है.

हमलावर का भाजपा से संबंध का आरोप

दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इस हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा नेता देशभर में रैलियां करते हैं, लेकिन उनके खिलाफ कभी कोई हमला नहीं होता. इसके विपरीत, अरविंद केजरीवाल पर लगातार हमले हो रहे हैं, जैसे नांगलोई और छतरपुर में. उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है और केंद्र सरकार तथा गृहमंत्री इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे. सौरभ भारद्वाज ने यह भी कहा कि हमलावर का भाजपा से संबंध है.

मुख्यमंत्री आतिशी ने की निंदा

दिल्ली के मुख्यमंत्री आतिशी ने भी इस हमले की निंदा की और कहा कि यह भाजपा के कार्यकर्ता द्वारा किया गया हमला था. उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा की हार को लेकर उनकी हताशा साफ नजर आ रही है और अब दिल्ली के लोग भाजपा को पूरी तरह से नकार देंगे. आतिशी ने यह भी दावा किया कि पिछली बार भाजपा को आठ सीटें मिली थीं, लेकिन इस बार वह शून्य सीटों पर सिमट जाएगी.

ये भी पढ़ें- दिल्ली सीएम का BJP नेता को ऑफर, कहा- अगर फाइल पर LG से साइन करवा दिया तो उनके खिलाफ AAP उम्मीदवार नहीं उतारेगी

मंत्री सौरभ भारद्वाज ने लगाया आरोप

सौरभ भारद्वाज ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि हमलावर ने अरविंद केजरीवाल पर स्प्रिट फेंका और उसके पास माचिस भी थी, जिससे वह उन्हें जिंदा जलाने की कोशिश कर रहा था. उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर हमला था और भाजपा के खिलाफ लोगों की गुस्से की प्रतिक्रिया को दिखाता है.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago