बिजनेस

सरकार के नोटिस के बावजूद ओला, उबर, रैपिडो, अभी भी ‘एडवांस टिपिंग’ का दे रहे हैं ऑप्शन

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने ओला, उबर इंडिया और रैपिडो जैसे राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म को उनके एडवांस टिपिंग फीचर को लेकर नोटिस जारी किया था, जिसके एक महीने से अधिक समय बाद भी, इन डिजिटल राइड-शेयरिंग प्लेटफॉर्म पर यह विवादास्पद फीचर एक्टिव है.

प्लेटफॉर्म के इस फीचर के साथ यात्रियों की राइड शुरू होने से पहले ही ड्राइवर को टिप देने को कहा जाता है. कई यूजर्स ने इस फीचर को लेकर चिंता जताई और इसे मिसलीडिंग और अनफेयर बताया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कई यूजर्स ने शिकायत की है कि उन्हें या तो उकसाया गया या बिना स्पष्ट सहमति के टिप देने के लिए बाध्य किया गया.

राइड शुरू होने से पहले ही टिप देने का दबाव

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कई लोगों को लगता है कि इससे उन पर दबाव पड़ता है और ड्राइवरों को राइड स्वीकार करने पर अधिक नियंत्रण मिलता है. जबकि यूजर्स पहले से ही कई दूसरी परेशानियां जैसे ड्राइवर का राइड स्वीकार न करना, कैश पेमेंट की मांग करना और डेस्टिनेशन पूछे जाने के बाद ट्रिप कैंसल कर देना, झेल रहे हैं.

हालांकि, 22 जून तक, सीसीपीए की ओर से जांच के परिणाम को लेकर कोई अपडेट जारी नहीं किया गया है.

इस बीच, ओला, उबर, रैपिडो और यहां तक ​​कि नम्मा यात्री जैसे ऐप पर किराया समरी या भुगतान प्रक्रिया में टिपिंग ऑप्शन अभी भी दिखाई दे रहा है. कुछ यूजर्स ने एक्स और रेडिट जैसे प्लेटफॉर्म का सहारा लेते हुए कहा कि टिप अक्सर अपने आप जुड़ जाती हैं या इससे बाहर निकलना मुश्किल होता है.

सरकार आरोपों पर गंभीरता से कर रही विचार

केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी ने पहले ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इस मुद्दे को संबोधित करते हुए कहा था कि सरकार इन शिकायतों को गंभीरता से ले रही है. उन्होंने बताया था कि सीसीपीए अन्य प्लेटफॉर्म पर भी विचार कर रहा है और अगर इसी तरह की प्रैक्टिस पाई जाती हैं तो आगे भी नोटिस भेजे जाएंगे.

ऐसे भी आरोप हैं कि नम्मा यात्री ने सबसे पहले बेंगलुरु में इस टिपिंग सिस्टम को शुरू किया था, उसके बाद दूसरी कंपनियों ने भी ऐसा ही करना शुरू कर दिया. हालांकि, यह साफ नहीं है कि नम्मा यात्री को सीसीपीए से कोई आधिकारिक नोटिस मिला है या नहीं. अभी तक, ओला, उबर, रैपिडो, नम्मा यात्री और सीसीपीए ने इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है.


ये भी पढ़ेंः 2025: मई में भारत में प्राइवेट इक्विटी और वेंचर कैपिटल निवेश 97 सौदों के जरिए 2.4 बिलियन डॉलर तक पहुंचा


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

3 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

3 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

4 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

4 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

4 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

5 hours ago