बिजनेस

Car Sales Record: FY25 में पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट ने रचा नया रिकॉर्ड, UV सेगमेंट में दिखी जबरदस्त बढ़त

Car Sales Record: भले ही FY24 का आधार ऊंचा रहा हो, फिर भी FY25 में पैसेंजर व्हीकल (PV) सेगमेंट ने घरेलू और निर्यात बाजार दोनों में शानदार प्रदर्शन किया. खासकर यूटिलिटी व्हीकल्स (UVs) की मजबूत डिमांड के चलते इस सेगमेंट ने रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की.

SIAM के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024-25 में देश में PV की कुल 43,01,848 यूनिट्स बिकीं. ये अब तक की सबसे ज्यादा वार्षिक बिक्री है. FY24 में 42,18,750 यूनिट्स बिकी थीं. इस तरह PV सेगमेंट में 1.97% की सालाना बढ़त दर्ज हुई. हालांकि FY24 के ऊंचे बेस के कारण FY25 में ग्रोथ सीमित रही, लेकिन UVs की मांग ने इस ग्रोथ को संभाले रखा. FY25 में UVs की हिस्सेदारी PV सेगमेंट में 65.02% रही, जबकि FY24 में यह 59.75% थी.

SIAM का कहना है कि नए मॉडल्स ने ग्राहकों की उम्मीदों पर खरे उतरते हुए बिक्री को बढ़ावा दिया. इसके अलावा कंपनियों की ओर से दिए गए डिस्काउंट्स और प्रमोशनल ऑफर्स ने भी मांग को मजबूती दी.

FY25 में घरेलू बाजार में सबसे ज्यादा PV बेचने वाली टॉप 5 कंपनियां

  • मारुति सुजुकी इंडिया – 17,60,767 यूनिट्स
  • ह्यूंडई मोटर इंडिया – 5,98,666 यूनिट्स
  • टाटा मोटर्स – 5,69,245 यूनिट्स
  • महिंद्रा एंड महिंद्रा – 5,51,487 यूनिट्स
  • टोयोटा किर्लोस्कर मोटर – 3,09,230 यूनिट्स

निर्यात में भी बना रिकॉर्ड

FY25 में भारत से PV का अब तक का सबसे ज्यादा निर्यात हुआ. कुल 7,70,364 यूनिट्स विदेश भेजी गईं, जो कि FY24 के मुकाबले 14.62% ज्यादा है. FY24 में यह आंकड़ा 6,72,105 यूनिट्स का था.

SIAM का कहना है कि यह बढ़त खासकर उन ग्लोबल मॉडल्स के कारण आई है जो भारत में बनकर लैटिन अमेरिका और अफ्रीका जैसे बाजारों में भेजे जा रहे हैं. कुछ कंपनियों ने विकसित देशों में भी निर्यात शुरू कर दिया है.

FY25 में सबसे ज्यादा PV निर्यात करने वाली टॉप 5 कंपनियां

  • मारुति सुजुकी इंडिया – 3,30,081 यूनिट्स
  • ह्यूंडई मोटर इंडिया – 1,63,386 यूनिट्स
  • निसान मोटर इंडिया – 71,334 यूनिट्स
  • होंडा कार्स इंडिया – 60,229 यूनिट्स
  • वोक्सवैगन इंडिया – 49,543 यूनिट्स

FY25 में PV सेगमेंट ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में जबरदस्त प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया है कि भारत का ऑटोमोबाइल सेक्टर लगातार मजबूत हो रहा है.

ये भी पढ़ें: 2024-25 में भारत के राष्ट्रीय जलमार्गों पर माल ढुलाई 145.5 मिलियन टन की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

यूपी के 70 हजार शिक्षकों के लिए आई सबसे बड़ी खुशखबरी! योगी सरकार का प्रमोशन और एरियर पर बड़ा ऐलान

UP Teacher Promotion News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 10 साल से पदोन्नति का…

3 minutes ago

24 घंटे, 5 खौफनाक हादसे और 50 से ज्यादा मौतें: कोलकाता से ग्वालियर तक…काल बनकर टूटी रफ्तार

शारदीय नवरात्र के दौरान पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हुए पांच…

34 minutes ago

महंगी बिजली से मिलेगी मुक्ति! छत पर लगाएं सोलर पैनल, सरकार से सीधे खाते में पाएं भारी सब्सिडी

PM Surya Ghar Yojana: केंद्र सरकार की 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत…

36 minutes ago

स्मार्ट लोग नहीं करते गधों जैसी मेहनत! इन 5 AI टूल्स से रोज बचाएं अपने 3 घंटे

AI Productivity Tools 2026: भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी को दूर करने के…

1 hour ago

नवरात्रि स्पेशल: क्या आपने खाई है ये क्रिस्पी फलाहारी डिश? आज ही नोट करें साबूदाना थालीपीठ की आसान विधि

Navratri Special Recipe: नवरात्रि व्रत में बोरिंग साबूदाना खिचड़ी की जगह इस बार ट्राई करें…

1 hour ago