मनोरंजन

कौन हैं ये ग्लैमर क्वीन? जो हिट पर हिट फिल्में देकर अचानक हुई गायब, 41 की उम्र में बनीं मां

Aarti Chabria: बॉलीवुड की चमक-धमक भरी दुनिया में कदम रखने वाली कई हसीनाएं धीरे-धीरे इस ग्लैमर वर्ल्ड में घुल-मिल जाती हैं. शोहरत, पहचान और रंगीनियों से भरपूर इस इंडस्ट्री को छोड़ना किसी के लिए आसान नहीं होता. लेकिन कुछ चेहरे ऐसे भी होते हैं जो खुद को इस चकाचौंध से अलग कर अपनी एक नई राह चुनते हैं. जी हां, आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसी एक्ट्रेस की, जो कभी अपने हुस्न और एक्टिंग से हर दिल पर छा गई थीं. पहली ही फिल्म से उन्हें पहचान मिली, लेकिन फिर वो अचानक लाइमलाइट से दूर हो गईं.

इंडस्ट्री से अचानक गायब हो गई ये खूबसूरत अदाकारा

बॉलीवुड में शानदार शुरुआत करने के बाद इस एक्ट्रेस ने कई हिट फिल्मों में काम किया. बावजूद इसके, वो इस दुनिया से खुद को अलग कर चुकी हैं. अब वो फिल्मों से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं. कभी फैमिली के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं, तो कभी अपने खास पलों को शेयर कर सुर्खियों में रहती हैं. हम बात कर रहे हैं आरती छाबड़िया की. साल 1999 में मिस इंडिया वर्ल्डवाइड का खिताब जीतने के बाद उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा था. साल 2001 में ‘लज्जा’ फिल्म से एक्टिंग डेब्यू किया और फिर एक के बाद एक कई फिल्मों में नजर आईं.

आरती का बॉलीवुड सफर (Aarti Chabria)

‘तुमसे अच्छा कौन है’ फिल्म में आरती को बड़ी पहचान मिली. इस फिल्म के गानों ने धूम मचाई और उनका ग्लैमरस अंदाज लोगों को खूब पसंद आया. इसके बाद उन्होंने ‘आवारा पागल दीवाना’, ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’, ‘हे बेबी’ जैसी कई फिल्मों में काम किया. लेकिन 2013 में आई फिल्म ‘व्याह 70 केएम’ के बाद आरती ने एक्टिंग से दूरी बना ली. 12 साल के करियर में उन्होंने करीब 20 से ज्यादा फिल्में कीं और 300 से अधिक विज्ञापनों में नजर आईं.

ये भी पढ़ें: सैफ अली खान चुराने जा रहे 500 करोड़ के हीरे, अपकमिंग फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

ऑस्ट्रेलिया में बसा लिया घर (Aarti Chabria)

साल 2018 में आरती ने ऑस्ट्रेलिया के टैक्स कंसल्टेंट विशारद बीडेसी से शादी की और तब से वहीं की होकर रह गईं. शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग से पूरी तरह दूरी बना ली और अब एक फैमिली लाइफ बिता रही हैं. 2022 में सलमान खान के साथ एक ऐड में नजर आईं, तो लोगों को लगा वो फिल्मों में वापसी कर सकती हैं। लेकिन उन्होंने ऐसी कोई प्लानिंग नहीं की थी.

41 की उम्र में बनीं मां

आरती ने साल 2023 में 41 साल की उम्र में बेटे को जन्म दिया. उन्होंने अपने बच्चे का नाम युवान रखा है. सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि ये सफर आसान नहीं था. उन्होंने कहा, “जब आप 41 की उम्र में मां बनती हैं, तो वो उतना सरल नहीं होता जितना 20 या 30 की उम्र में होता है. लेकिन आखिरकार मैं मां बन पाई, ये मेरे लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है.”

एक नई शुरुआत

आज आरती छाबड़िया भले ही बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन उनकी जिंदगी किसी प्रेरणा से कम नहीं है. उन्होंने अपनी पहचान बनाई, शोहरत कमाई, फिर परिवार को चुना और अब एक नई शुरुआत की है—मां बनने की. उनकी कहानी बताती है कि हर महिला अपने फैसलों में सशक्त हो सकती है, चाहे वो करियर हो या परिवार.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

Cyclone Alert: 2 नवंबर से फिर मचेगी तबाही? 3 राज्यों पर मंडराया नए चक्रवाती तूफान का खतरा, IMD का रेड अलर्ट

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए चक्रवाती तूफान से आंध्र प्रदेश, ओडिशा…

10 minutes ago

Ramlila Maidan Rally: अंगुलिमाल डाकू का भेष और 4 हजार जवानों का पहरा! चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष की महारैली

Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…

24 minutes ago

JDU Internal Crisis: ललन पर ‘नरम’ तो बीजेपी पर ‘गरम’! JDU में लानत-मलानत थमी तो अब NDA में क्यों मचा हड़कंप?

JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…

35 minutes ago

हरियाणा दिवस 2026: पीएम मोदी ने सराहा हरियाणवियों का पराक्रम, प्रदेशवासियों को दी बधाई

PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…

1 hour ago

‘मोदी विजन, योगी मिशन’: राम मंदिर से एयरपोर्ट तक, सीएम योगी ने गिनाए अयोध्या के कायाकल्प के बड़े सबूत

UP News: सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन…

1 hour ago