बिजनेस

Petrol-Diesel Price Update: नई दिल्ली में स्थिर तो चेन्नई में पेट्रोल-डीजल की कीमत में उछाल, जानें अपने शहर का फ्यूल रेट

Petrol-Diesel Price Update: पेट्रोल-डीजल के दामों में आज भी कुछ बदलाव आए हैं. हालांकि, देश के कई शहरों में उनके मूल्यों में कोई परिवर्तन नहीं है और स्थिति स्थिर है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज भी कच्चे तेल के दामों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत में शुक्रवार को 0.26 फीसदी का उछाल आया है. यह अभी 81.57 डॉलर प्रति बैरल पर अपना कारोबार कर रहा है. वहीं, डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल की कीमत में भी प्रति बैरल 0.47 फीसदी का उछाल आया है. यह फिलहाल 77.25 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. देश के कई महानगरों और शहरों में पेट्रोल-डीजल के दामों में उतार-चढ़ाव आए हैं.

Petrol-Diesel Price Update: देश के चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

नई दिल्ली- यहां पेट्रोल 96.72 रुपये तथा डीजल 89.62 प्रति लीटर बिक रहा है.
मुंबई- यहां पेट्रोल 106.31 रुपये तथा डीजल 94.27 प्रति लीटर बिक रहा है.
कोलकाता- यहां पेट्रोल 106.03 रुपये तथा डीजल 92.76 प्रति लीटर बिक रहा है.
चेन्नई- यहां पेट्रोल 102.74 रुपये तथा डीजल 94.33 प्रति लीटर बिक रहा है.बता दें कि देश की राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर है वहीं, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत में 11 पैसे और डीजल की कीमत में 09 पैसे प्रति लीटर बढ़ोतरी हुई है.

पटना और प्रयागराज में पेट्रोल-डीजल के दामों का ताजा अपडेट

बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल-डीजल सस्ते हुए हैं. यहां पेट्रोल 30 पैसे सस्ता होकर 107.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं, डीजल 28 पैसे सस्ता होकर 94.04 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भी पेट्रोल-डीजल के दामों में गिरावट दर्ज की गई है. यहां पेट्रोल 31 पैसे सस्ता होकर 97.33 रुपये तथा डीजल 31 पैसे सस्ता होकर 90.51 रुपये प्रति लिटर बिक कर रहा है.

-ये भी पढ़ें- चांद ‘फतह’ के लिए तैयार भारत का चंद्रयान-3, विभिन्न फेजों को पूरा करने में लगेंगे 40 से 45 दिन, यहां जानिए हर चरण के बारे में…

ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की दर अलग-अलग होती है, क्योंकि केंद्र के अलावा राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक एसएमएस के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए Indian Oil (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड पैक 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. वहीं, एचपीसीएल के ग्राहक मूल्य चेक करने के लिए एचपीप्राइस <डीलर कोड> 9222201122 नंबर पर भेजें और बीपीसीएल के ग्राहक पेट्रोल-डीजल कीमत चेक करने के लिए आरएसपी<डीलर कोड> लिख कर 9223112222 नंबर पर भेजें.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

2 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

3 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 hours ago