देश

पानी पानी हुई Delhi, जल कर्फ्यू जैसे हालात, यमुना के बढ़ते जलस्तर के बीच मौसम विभाग ने जताई आज भी बारिश की संभावना

दिल्ली के ज्यादातर इलाके इस समय जलभराव का सामना कर रहे हैं. लगातार हुई बारिश ने जहां देश की राजधानी में जल निकासी के तमाम दावों की हवा निकाल दी है वही यमुना नदी का खतरे से उपर बढ़ता जलस्तर अभी भी चिंता का विषय बना हुआ है. बता दें कि ताजा जानकारी के अनुसार यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी के चलते शांति वन पर जलभराव की स्थिति बन गई है. दिल्ली में ज्यादातर लोगों को जहां पानी के बीच मुश्किलों का सामना करते हुए ऑफिस जाना पड़ रहा है, वहीं घरों में पानी घुसने की वजह से लोग छतों पर रात गुजारने का मजबूर हैं.

दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात

यमुना का जलस्तर बढ़ने से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बरकरार है. कई जगहों पर यमुना का पानी सड़कों तक पहुंच गया है जिससे लोगों को आवागमन में दिक़्कतों का सामना करना पड़ा रहा है. भारी बारिश के बाद यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने से राजघाट के पास जलभराव की स्थिति बनी हुई है. वहीं यमुना नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के चलते आईटीओ रोड पर जलभराव की स्थिति बन गई है. लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

आज हो सकती है हल्की बारिश

दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात के बीच मौसम विभाग ने आज शुक्रवार के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि शुक्रवार को दिल्ली में हल्की से मध्यम श्रेणी की बारिश हो सकती है. IMD के अनुसार, दिल्ली में आज जहां आसमान में बादल छाए रहेंगे, वहीं कुछ इलाकों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश की संभावना है.

इसे भी पढ़ें: Chandrayaan 3 Cost: आज अंतरिक्ष में पहुंचेगा चंद्रयान-3, दुनिया में सबसे सस्ता भारत का मून मिशन, जानें कितना आया खर्च

लाल किले तक पानी ही पानी

दिल्ली में जलभराव का आलम यह है कि आईटीओ से लेकर राजघाट और लाल किले तक की प्रमुख जगहें और रास्तों पर लोग नाव की सवारी करते दिखे. बाढ़ क्षेत्र के क़रीबी इलाक़ों के पूरी तरह डूबने के कारण 23,000 से अधिक लोगों को राहत शिविरों में भेजा गया है. वहीं बढ़ते जलस्तर के कारण शहर की मुख्य सड़कों को बंद कर दिया गया है. केवलर जरूरी सामान ले जाने वाली ट्रकों को ही प्रवेश दिया जा रहा है. यहां तक की बदरपुर, सिंघू, लोनी और चिल्ला सीमा चौकियों से आने वाले भारी माल वाहनों की एन्ट्री भी बंद कर दी गई है.

Rohit Rai

Recent Posts

पंडित धीरेंद्र शास्त्री का पर्चा निकला झूठा, झांसी के दंपती का दावा- शिकायत की तो मंच से भगा दिया

Dhirendra Krishna Shastri: पर्ची निकालने के लिए मशहूर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की एक पर्ची झूठी…

9 minutes ago

रिटायरमेंट के बाद भी काम आएंगे अफसरों के अनुभव, पीएम मोदी के इन नए प्रशासनिक फॉर्मूलों ने खींचा सबका ध्यान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ ‘चिंतन शिविर’ आयोजित किया.…

21 minutes ago

मालाड में ट्रेन में सवार हुए बप्पा, लूडो खेलते दिखे मूषक; जानिए कोंकण कन्या एक्सप्रेस थीम वाले पंडाल की खासियत

Malad Ganpati Pandal: मुंबई के मालाड में शिव कृपा मित्र मंडल ने 'कोंकण कन्या एक्सप्रेस'…

21 minutes ago

विधाता को भी नहीं बख्सा: कैमूर में माता का मुकुट, हार और झुमके ले गए चोर; जानें कितनी कीमत?

Kaimur temple theft: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र स्थित दक्षिण मोहल्ला के…

29 minutes ago

यूपी: क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी की तारीख उजागर, 4 दिसंबर को लखनऊ के होटल में होगी शादी

भारतीय क्रिकेट के स्टार फिनिशर रिंकू सिंह और उत्तर प्रदेश की राजनीति में युवा चेहरे…

33 minutes ago

पंजाब के सरकारी बाबुओं के लिए खुशखबरी! सैलरी में होगी मोटी बढ़ोतरी, वित्त विभाग ने जारी किया आदेश

पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। राज्य सरकार ने महंगाई…

40 minutes ago