लाइफस्टाइल

Foods for Rainy season: बारिश के मौसम में जब जी ललचाए तो सोच समझ कर ही खाएं, यहां जानें क्या खाएं क्या न खाएं

Foods For Rainy Season: बारिश का मौसम शुरू हो गया है. देश के अधिकतर हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से जमकर बारिश हो रही है. इसमें कोई शक नहीं है कि बारिश होने से चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है, लेकिन यह सीजन ठंडक के साथ कई स्वास्थ्य समस्याएं साथ लेकर आता है. इस मौसम में इम्यून सिस्टम थोड़ा कमजोर हो जाता है और कई तरह के इन्फेक्शन और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. खानपान विशेषज्ञो के मुताबिक, बारिश के मौसम में डाइट का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता हैं. ऐसा माना जाता है कि इन दिनों कुछ खाद्य पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए. खासकर इस मौसम में आपको कुछ सब्जियों को खाने से बचना चाहिए. वहीं बारिश के दिनों में ऊपर से ताजी दिखने वाली कुछ सब्जियों के अंदर कीडे़ हो सकते हैं. इनके सेवन से सेहत को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है, तो आइए जानते हैं कि मानसून में आपको किन-किन सब्जियों का सेवन करना चाहिए और किन का नहीं करना चाहिए.

बारिश के मौसम में ये सब्जियां कर सकती हैं बीमार​

बारिश फसल की वृद्धि, कीटों और बीमारियों के प्रकोप को प्रभावित करती है. हरी पत्तेदार सब्जियों में नमी और गंदगी के कारण उनके दूषित होने का खतरा बढ़ जाता है. इन दिनों पालक, पत्तागोभी जैसी सब्जियों को न खाने में ही भलाई है. इसके बजाय आप करेला, घिया, तोरी खा सकते हैं.

मांसाहार से रहें दूर

बरसात में नमी होने के कारण मांसाहार जल्दी खराब हो जाते हैं. बरसाती मौसम मछलियों और दूसरे जीव जंतुओं के लिए प्रजनन का समय होता है इसलिए उन्हें नहीं खाना चाहिए. बल्कि अन्य मांसाहार जैसे चिकन, मटन जल्दी खराब भी हो जाते है. तो साल के इन दिनों में मांसाहार से पूरी तरह दूर रहे.

ये भी पढ़ें:एजाज खान 26 महीने बाद हुए जेल से रिहा, बोले- दाल में मिलते थे चूहे और कीड़े, शाहरुख के बेटे आर्यन और राज कुंद्रा को मैंने खिलाया खाना

सॉफ्ट ड्रिंक

बारिश के उमस भरे मौसम में सॉफ्ट ड्रिंक पहले से ही धीमे चल रहे पाचन तंत्र को कमजोर कर सकते हैं. साथ ही आपके शरीर में पोषक खनिज तत्वों को कम कर सकते हैं. इसलिए इस मौसम नींबू पानी, जलजीरा जैसे पेय पदार्थों का सेवन करें. इसके अलावा गर्म पेय पदार्थों जैसे अदरक वाली चाय का इस्तेमाल करें.

खुले पड़े फल और जूस पीने से बचें

सड़क किनारे मिलने वाले फल लंबे समय तक रखे रहते हैं, जिन्हें बारिश की हवा का सामना करना पड़ता है. ऐसे में उन पर कीटाणु चिपक जाते हैं, जो स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं. साथ ही, बाहर मिलने वाला फलों का रस पीना सही नहीं होता है क्योंकि ये टायफाइड, उल्टी और दस्त का कारण बन सकता है. घर पर ही फलों का ताज़ा रस निकालें और तुरंत उसका इस्तेमाल करना ही बेहतर विकल्प है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

2 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

2 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

3 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago