बिजनेस

Petrol-Diesel Price 4 January: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में तेल का क्या है रेट

Petrol-Diesel Price 4 January: आज के दिन इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों मे उतार-चढ़ाव देखा गया. बात करें डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल के मूल्य की तो इसकी कीमतों में 0.26 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

कीमतों में इजाफा होने के बाद आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह 77.13 डॉलर प्रति बैरल की दर पर बना हुआ है. दूसरी तरफ ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent Crude) के दामों में आज 4.43 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

आइए देखते हैं अंतरराष्ट्रीय बाजार में होने वाले इस उतार चढ़ाव का असर तेल कंपनियों द्वार आज जारी होने वाले पेट्रोल-डीजल के भावों पर कितना रहा.

आज के दिन महानगरों में यह रहा पेट्रोल-डीजल का रेट

बात करें देश के चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल के भाव की तो देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा है. वहीं चेन्नई में आज पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है.

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज पेट्रोल का दाम 106.03 रुपये तो डीजल की दर 92.76 रुपये प्रति लीटर रही. वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा है.

नोएडा और अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल का हाल

बाकी शहरों में बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है. यूपी के लखनऊ में पेट्रोल की कीमत आज 96.57 रुपये और डीजल के दाम 89.76 रुपये प्रति लीटर रहे.

बिहार के पटना में पेट्रोल की कीमत आज 107.24 रुपये तो डीजल की कीमत 94.04 रुपये प्रति लीटर रही. नोएडा में आज पेट्रोल के दाम 96.57 रुपये तो डीजल की दर 89.96 रुपये प्रति लीटर रही. राजस्थान के जयपुर में पेट्रोल की कीमत आज 108.48 रुपये तो डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा है.

इसे भी पढ़ें: रिलायंस खरीदेगी LOTUS चॉकलेट में 51% हिस्सेदारी, एडिशनल 26% हिस्सेदारी के लिए ओपन ऑफर लाने का ऐलान

SMS से चेक करें अपने शहर के रेट

यदि आप भी अपने शहर में घर बैठे एसएमएस के माध्यम से पेट्रोल-डीजल के रेट जानना चाहते हैं. तो इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, इसके लिए आपको 9224992249 पर RSP और डीलर कोड लिखकर एसएमएस करना होगा.

इससे आपको अपने शहर के पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव पता चल जाएगा. वहीं अगर आप बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक हैं तो RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर सेंड कर दें.

वहीं एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक पेट्रोल-डीजल के नए रेट चेक करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर मैसेज करें.

Rohit Rai

Recent Posts

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

4 minutes ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

1 hour ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

2 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

2 hours ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

2 hours ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

2 hours ago