बुलडोजर.
भारत में बुलडोजर के प्रति लोगों के रुझान काफी दिनों से चर्चा का विषय बने हुए हैं. चाहे वो सोशल मीडिया (Social Media) पर मीम्स (Memes) की बात करें या उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Government) द्वारा अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में हिस्सा बन रहे हैं. उत्तर प्रदेश से होते हुए अपराधियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई में बुलडोजर का उपयोग अब पूरे देश में देखा जा रहा है. हाल ही में बुलडोजर कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला भी आया है. जिसमें इस कार्रवाई को असंवैधानिक करार दिया गया है.
अब हम बताएंगे कि वास्तव में बुलडोजर और जेसीबी (JCB) है क्या ? बुलडोजर जिसे हम भारत में भवनों को गिराने के लिए पहचानते हैं, उसका असली नाम बैकहो लोडर (Backhoe Loader) है. इस वाहन का निर्माण ब्रिटिश कंपनी JCB (Joseph Cyril Bamford Excavators Ltd) करती है, और यह हाल के दिनों में काफी चर्चा में रहा है. आइए, बुलडोजर के बारे में विस्तार से जानते हैं…
बुलडोजर का उपयोग मुख्यतः इमारतों को गिराने, मिट्टी हटाने और निर्माण कार्यों में होता है. इसे बनाने वाली प्रमुख कंपनियों में JCB, टाटा हिताची (Tata Hitachi), कैटरपिलर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Caterpillar India Pvt Ltd), और बीईएमएल लिमिटेड (BEML Limited) शामिल हैं. इनमें से JCB, हुंडई और टाटा हिताची भारत में बुलडोजर के बड़े निर्माता हैं.
– JCB 3DX
– JCB 3DX सुपर
– JCB 3DX एक्सट्रा
– JCB 430ZX
– JCB 432ZX
बुलडोजर की कीमत उनके ब्रांड, मॉडल और साइज पर निर्भर करती है. JCB 3DX ECO Excellence मॉडल का उदाहरण लेते हुए, इसकी कीमत लगभग 21 लाख रुपये से 40 लाख रुपये के बीच हो सकती है. JCB बुलडोजर को आप 35,000 रुपये की मासिक EMI पर भी खरीद सकते हैं.
यदि किराये पर बुलडोजर लेना हो, तो बेमल डी80ए8 मॉडल (Bemel D80A8 model) को 1,800 रुपये प्रति घंटे की दर से किराये पर लिया जा सकता है. दिल्ली (Delhi) में बुलडोजर का एक दिन का खर्चा करीब 50-60 हजार रुपये आता है. ईंधन की खपत के मामले में, JCB 3DX ECO Excellence एक घंटे में लगभग 4 लीटर डीजल (Diesel) का उपयोग करता है, जो इसे सामान्य वाहनों की तुलना में अधिक ईंधन-खर्चीला बनाता है.
सेकंड-हैंड बुलडोजर की कीमत उनके लाइफसाइकल और मॉडल के आधार पर कम हो सकती है. कई प्लेटफॉर्म पुराने बुलडोजर सस्ते दामों में बेचते हैं या किराये पर भी उपलब्ध कराते हैं, जिससे छोटे और मझोले निर्माण कार्य के लिए यह एक किफायती विकल्प बन सकता है.
भारत में बुलडोजर का बाजार लगातार बढ़ रहा है. इसकी कीमतें 15 लाख रुपये से लेकर डेढ़ करोड़ रुपये तक हो सकती हैं. किराये पर या EMI पर इसकी उपलब्धता ने इसे और भी सुलभ बना दिया है.
–भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…