देश

सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद परिजनों की पिटाई मामले में चार पुलिसकर्मी निलंबित, थाना प्रभारी लाइन हाजिर

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शिवपुरी जिले में एक युवक की सड़क हादसे में हुई मौत के बाद परिजनों की पिटाई किए जाने के मामले में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित और कोतवाली प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया है. पाल समाज के लोगों का आरोप है कि सुरवाया थाने के हाईवे पर रखे गए पुलिस बैरिकेड से टकराकर बाइक सवार युवक रविंद्र पाल की मौत हुई और उसके दो अन्य साथी घायल हुए.

जब मृतक का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में किए जाने के लिए शव लाया गया तो यहां पर अस्पताल में मृतक के परिजनों के साथ कोतवाली थाने के पुलिसकर्मियों ने मारपीट की.

पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन

पुलिस की इस बर्बरता को लेकर पाल समाज का बुधवार (13 नवंबर) की शाम चार बजे से शुरू हुआ धरना गुरुवार की शाम तक चला. पाल समाज के लोगों ने शिवपुरी के पोहरी चौराहे पर धरना दिया. प्रदर्शनकारी पाल समाज के लोगों का कहना था कि इस मामले में मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों पर एफआईआर की जाए, ऐसा इसलिए क्योंकि आगे पुलिस के जवान ऐसा कृत्य किसी और के साथ न करें.


ये भी पढ़ें: दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ उठाए गए सख्त कदम: सभी गैर-जरूरी निर्माण और तोड़फोड़ गतिविधियों पर लगा प्रतिबंध


परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता

भाजपा नेता और वरिष्ठ अधिकारियों की मध्यस्थता के चलते समाधान खोजा गया और मजिस्ट्रेट जांच का आश्वासन दिया गया. शिवपुरी के पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि कोतवाली के टीआई को लाइन अटैच किया गया है. चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. इसके अलावा मृतक और घायलों को नियमानुसार आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

2 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

2 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

4 hours ago