बिजनेस

Petrol Diesel Prices Today: इन बड़े शहरों में 110 रुपये के पार पहुंचा पेट्रोल! फ्यूल भरवाने से पहले चेक कर लें आज के ताजा रेट

Petrol Diesel Prices Today: घर से निकलने से पहले पेट्रोल-डीजल के दाम चेक करना चाहते हैं? राहत की खबर यह है कि आज (शनिवार) सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई फेरबदल नहीं किया है, यानी कीमतें कल जैसी ही हैं. दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. हालांकि मध्य पूर्व में जारी जंग की वजह से वैश्विक तेल मार्केट में आग लगी हुई है. तेल आपूर्ति में गिरावट की वजह से तेल कंपनियों को ज्यादा रेट में तेल खरीदना पड़ रहा है. जिसका असर आने वाले समय में दिखाई दे सकता है.

देश के प्रमुख शहरों में भी तेल के दामों में कोई खास बदलाव नहीं दिखाई दिया है. हालांकि देश के कई राज्यों में तेल के रेट अलग-अलग हैं.

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गई है. मुंबई, कोलकाता, पटना, जयपुर और हैदराबाद समेत कई शहरों में पेट्रोल महंगा बिक रहा है. वहीं, डीजल के दाम भी कई जगह 95 से 100 रुपये प्रति लीटर के बीच हैं.

मुंबई में पेट्रोल 111.31 रुपये और डीजल 97.97 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 113.51 रुपये और डीजल की 99.82 रुपये प्रति लीटर है. चेन्नई में दोनों ईंधनों के दाम क्रमशः 107.77 रुपये और 99.55 रुपये प्रति लीटर हैं.

लखनऊ, नोएडा और पटना में क्या हैं दाम?

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 101.86 रुपये और डीजल 95.36 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. नोएडा में पेट्रोल का भाव 101.96 रुपये और डीजल का 95.44 रुपये प्रति लीटर है.

बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल की कीमत 113.37 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल 99.36 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.

इन शहरों में 110 रुपये के पार पेट्रोल

जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं, बेंगलुरु में इसकी कीमत 111.68 रुपये, हैदराबाद में 116.15 रुपये और तिरुवनंतपुरम में 115.49 रुपये प्रति लीटर है.

ये भी पढ़ें- AAJ Sone Ka Bhaw Kya Hai: 2 लाख के पार पहुंचेगा सोना, ये 4 वजहें… जिसके चलते पीली धातु फिर बनाएगी नया रिकॉर्ड

भले ही सरकारी पंपों पर दाम स्थिर हैं, लेकिन जियो-बीपी और नायरा (Nayara) जैसी प्राइवेट कंपनियों ने इस महीने अपने पेट्रोल के दाम 5 रुपये और डीजल के दाम 3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं. इसलिए फ्यूल भरवाने से पहले यह जरूर देख लें कि आप किस कंपनी के पंप पर जा रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

IIT-NIT का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ा अलर्ट! JEE Mains 2027 के रजिस्ट्रेशन पर आया नया अपडेट

JEE Mains 2027: JEE Main 2027 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. जनवरी में…

5 minutes ago

‘लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य…’, पीएम मोदी ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को दी जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई देते हुए…

17 minutes ago

पीएम किसान की 24वीं किस्त पर आई बड़ी अपडेट! 16 दिन बीते, जानिए कब मिल सकता है दिवाली का बड़ा तोहफा

PM Kisan Update 2026: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसानों को 24वीं…

23 minutes ago

Bigg Boss 20: वीकेंड का वार में फूटा भाईजान का गुस्सा! काजी तौकीर की लगी क्लास

'बिग बॉस 20' में हाल ही में आए वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट नकुल धुल को शो के…

42 minutes ago