Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Petrol Diesel Prices Today: इन बड़े शहरों में 110 रुपये के पार पहुंचा पेट्रोल! फ्यूल भरवाने से पहले चेक कर लें आज के ताजा रेट

Petrol Diesel Prices Today: आज (शनिवार) सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई फेरबदल नहीं किया है, यानी कीमतें कल जैसी ही हैं. दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. हालांकि मध्य पूर्व में जारी जंग की वजह से वैश्विक तेल मार्केट में आग लगी हुई है.

petrol-diesel-prices-today-indian-cities-petrol-rate-above-one-hundred-ten-rupees

इन बड़े शहरों में 110 रुपये के पार पहुंचा पेट्रोल!

Petrol Diesel Prices Today: घर से निकलने से पहले पेट्रोल-डीजल के दाम चेक करना चाहते हैं? राहत की खबर यह है कि आज (शनिवार) सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई फेरबदल नहीं किया है, यानी कीमतें कल जैसी ही हैं. दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. हालांकि मध्य पूर्व में जारी जंग की वजह से वैश्विक तेल मार्केट में आग लगी हुई है. तेल आपूर्ति में गिरावट की वजह से तेल कंपनियों को ज्यादा रेट में तेल खरीदना पड़ रहा है. जिसका असर आने वाले समय में दिखाई दे सकता है.

देश के प्रमुख शहरों में भी तेल के दामों में कोई खास बदलाव नहीं दिखाई दिया है. हालांकि देश के कई राज्यों में तेल के रेट अलग-अलग हैं.

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गई है. मुंबई, कोलकाता, पटना, जयपुर और हैदराबाद समेत कई शहरों में पेट्रोल महंगा बिक रहा है. वहीं, डीजल के दाम भी कई जगह 95 से 100 रुपये प्रति लीटर के बीच हैं.

मुंबई में पेट्रोल 111.31 रुपये और डीजल 97.97 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 113.51 रुपये और डीजल की 99.82 रुपये प्रति लीटर है. चेन्नई में दोनों ईंधनों के दाम क्रमशः 107.77 रुपये और 99.55 रुपये प्रति लीटर हैं.

लखनऊ, नोएडा और पटना में क्या हैं दाम?

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 101.86 रुपये और डीजल 95.36 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. नोएडा में पेट्रोल का भाव 101.96 रुपये और डीजल का 95.44 रुपये प्रति लीटर है.

बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल की कीमत 113.37 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल 99.36 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.

इन शहरों में 110 रुपये के पार पेट्रोल

जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं, बेंगलुरु में इसकी कीमत 111.68 रुपये, हैदराबाद में 116.15 रुपये और तिरुवनंतपुरम में 115.49 रुपये प्रति लीटर है.

ये भी पढ़ें- AAJ Sone Ka Bhaw Kya Hai: 2 लाख के पार पहुंचेगा सोना, ये 4 वजहें… जिसके चलते पीली धातु फिर बनाएगी नया रिकॉर्ड

भले ही सरकारी पंपों पर दाम स्थिर हैं, लेकिन जियो-बीपी और नायरा (Nayara) जैसी प्राइवेट कंपनियों ने इस महीने अपने पेट्रोल के दाम 5 रुपये और डीजल के दाम 3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं. इसलिए फ्यूल भरवाने से पहले यह जरूर देख लें कि आप किस कंपनी के पंप पर जा रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital