प्रतीकात्मक तस्वीर
Petrol Diesel Rate: कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Prices) में उठा-पटक जारी है. पिछले कुछ वक्त में अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Price) में लगातार गिरावट का असर देखा जा रहा है. वहीं ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में जारी नरमी पर विराम लगा और पिछले 24 घंटे में इसकी कीमतों में करीब 1 डॉलर प्रति बैरल की तेजी आई है. इसका असर मंगलवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर दिखा. आज यूपी के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ गए हैं, जबकि बिहार में इसकी कीमतों में गिरावट दिख रही है.
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, आज सुबह गौतमबुद्ध नगर जिले (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) में पेट्रोल 16 पैसे महंगा होकर 96.76 रुपये लीटर और डीजल 16 पैसे बढ़कर 89.93 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. लखनऊ में पेट्रोल 6 पैसे महंगा हुआ और 96.48 रुपये लीटर पहुंच गया, जबकि डीजल 5 पैसे बढ़कर 89.67 रुपये लीटर बिक रहा है. गाजियाबाद में पेट्रोल 32 पैसे चढ़ा और 96.58 रुपये लीटर पहुंच गया, जबकि डीजल 30 पैसे बढ़कर 89.73 रुपये लीटर बिक रहा है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल का भाव 18 पैसे गिरकर 107.24 रुपये लीटर और डीजल 17 पैसे गिरकर 94.04 रुपये लीटर हो गया है.
ये भी पढ़ें- राहत भरी खबर! खाने-पीने के सामान और सब्जी हुई सस्ती, 11 महीने के निचले स्तर पर महंगाई
अगर कच्चे तेल की बात करें तो पिछले 24 घंटे में इसकी कीमतों में उछाल देखा जा रहा है. हालांकि, ब्रेंट क्रूड का भाव अब भी एक साल के निचले स्तर पर बना हुआ है. ब्रेंट क्रूड आज सुबह करीब एक डॉलर बढ़कर 77.99 डॉलर प्रति बैरल के भाव रहा. डब्ल्यूटीआई का रेट भी आज 1.37 डॉलर चढ़कर 73.37 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है.
1.दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीट
2.मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
3.चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
4.कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
1.नोएडा में पेट्रोल 96.76 रुपये और डीजल 89.93 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
2. गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
3. पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
4.लखनऊ में पेट्रोल 96.48 रुपये और डीजल 89.67 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…
Maharajganj News: महाराजगंज में प्रेमी से शादी की जिद को लेकर एक युवती सुबह-सुबह मोबाइल…
Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…
Sonu Nigam Bhojpuri Chhath Song: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन…
Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए चक्रवाती तूफान से आंध्र प्रदेश, ओडिशा…
Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…