बिजनेस

भारत में अपनी मौजूदगी का विस्तार करे बोइंग- बोले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि वह अमेरिकी विमान विनिर्माता बोइंग की भारत में बढ़ी हुई मौजूदगी देखना चाहते हैं. बोइंग को टाटा समूह की एयर इंडिया से विमानों की आपूर्ति का एक बड़ा ठेका मिला है. एयर इंडिया ने गत फरवरी में कहा था कि वह बोइंग और एयरबस से कुल 470 विमानों की खरीद करेगी. इस सौदे का कुल मूल्य 80 अरब डॉलर होने का अनुमान है.

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-अमेरिका साझेदारी पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘बोइंग को हाल ही में टाटा से बहुत बड़ा ऑर्डर मिला है और मेरी समझ में इसी तरह के कुछ और ऑर्डर भी आने वाले हैं. मैं भारत में बोइंग की मौजूदगी में विस्तार देखना चाहता हूं. मेरी इच्छा है कि आप अपना स्थानीय आपूर्ति शृंखला बढ़ाएं और यहां पर मरम्मत, रखरखाव एवं परिचालन (एमआरओ) की अधिक गतिविधियां करें.’’

इसके साथ ही वाणिज्य मंत्री ने भरोसा जताया कि अमेरिका की कुछ अन्य बड़ी कंपनियां भी भारतीय फर्मों के साथ इसी तरह मिलकर काम करेंगी. उन्होंने दोनों देशों के द्विपक्षीय व्यापार की वृद्धि की रफ्तार अच्छी होने का जिक्र करते हुए कहा कि भारत और अमेरिका इस व्यापार को वर्ष 2030 तक चार गुना कर 500 अरब डॉलर तक ले जाने की कोशिश में हैं.

पीयूष गोयल ने भारतीय मूल के अजय बंगा के विश्व बैंक का अगला अध्यक्ष नियुक्त होने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि वह विश्व बैंक के कामकाज में विकासशील देशों का भी नजरिया आत्मसात करने में सफल रहेंगे.

Bharat Express Desk

Recent Posts

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

15 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

32 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

45 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

57 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

1 hour ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

1 hour ago