लाइफस्टाइल

Christmas 2024: Jingle Bell गाने का Christmas से कोई कनेक्शन नहीं? जानें इस मशहूर गाने का चौंकाने वाला सच

क्रिसमस (Christmas Day 2024) का त्योहार अब बस दो दिन दूर है. हर साल 25 दिसंबर को दुनियाभर में इसे धूमधाम से मनाया जाता है. इन दिनों बाजारों में Christmas Vibes दिखाई देने लगी हैं. हर ओर रेड और व्हाइट थीम की सजावट हो रही है, और Jingle Bell Song की धुन लोगों के दिलों को खुश कर रही है.

आपने भी क्रिसमस के मौके पर ‘जिंगल बेल-जिंगल बेल’ गुनगुनाया होगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये गाना क्रिसमस का प्रतीक कैसे बना? आइए इस गाने का इतिहास जानते हैं और साथ ही समझते हैं कि Christmas Carol का क्या महत्व है.

कैसे बना ‘Jingle Bell Song’ क्रिसमस का हिस्सा?

‘जिंगल बेल’ गाने का असली इतिहास जानकर आप हैरान हो सकते हैं. यह दरअसल एक Thanksgiving Song था, जिसे 1850 में म्यूजिक डायरेक्टर James Pierpont ने लिखा था. इसका ओरिजिनल नाम ‘One Horse Open Sleigh’ था.

पहली बार 1857 में यह गाना सार्वजनिक रूप से गाया गया और इसे लोगों ने खूब पसंद किया. हालांकि, इसमें क्रिसमस का जिक्र बिल्कुल नहीं था. इसके बावजूद, 1890 के बाद से यह गाना Christmas Celebration का हिस्सा बन गया.

धीरे-धीरे इसे क्रिसमस पार्टी में गाया जाने लगा. चूंकि गाने की धुन और भाव क्रिसमस की खुशी को जाहिर करने लगे थे, इसे ‘Jingle Bell’ नाम दिया गया.

क्यों रखा गया ‘Jingle Bell’ नाम?

सैंटा क्लॉज (Santa Claus) के हाथ में घंटी हमेशा उनकी मौजूदगी का प्रतीक मानी जाती है. इसी कारण इस गाने को ‘जिंगल बेल’ नाम दिया गया. इसके बाद से इस गाने के कई Versions बनाए गए और यह हर क्रिसमस के मौके पर एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया.

क्या है Christmas Carol का मतलब?

Christmas Carol क्रिसमस के थीम पर आधारित गीत होते हैं. इन्हें खासतौर पर क्रिसमस की छुट्टियों के दौरान गाया जाता है. कैरोल का मतलब होता है – ‘नृत्य, खुशी और प्रशंसा का गीत’.

पहले यूरोप में Carols हर मौसम के लिए लिखे जाते थे, लेकिन अब यह सिर्फ क्रिसमस तक सीमित हो गए हैं. कैरोल्स क्रिसमस के त्योहार में एक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गहराई जोड़ते हैं.

‘Jingle Bell’ और Christmas Carol का महत्व

आज क्रिसमस पर ‘जिंगल बेल’ के बिना त्योहार अधूरा लगता है. यह गाना केवल एक गीत नहीं, बल्कि त्योहार की खुशी और उत्साह का प्रतीक बन गया है. वहीं, Christmas Carols क्रिसमस को और भी खास बनाते हैं. इस बार जब आप क्रिसमस मनाएं, तो इन गानों की ऐतिहासिक कहानी को याद करें और त्योहार का आनंद लें. Merry Christmas 2024!


इसे भी पढ़ें- Kiss Side Effect: एक किस ने कैसे युवक को मौत के मुहाने पर ला दिया


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

इंदौर में HIV का अलार्म: MGM कॉलेज कैंप में मिले 215 पॉजिटिव, प्रशासन सतर्क

Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…

37 seconds ago

‘मां ने किया ममता का सौदा’, डेढ़ महीने के बच्चे को 2 लाख में बेचा; कासगंज पुलिस के हत्थे चढ़े डॉक्टर समेत 5 लोग

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…

2 minutes ago

नोएडा में उतरा कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल, बालाका दुर्गोत्सव में 63 फीट ऊंचा भव्य पंडाल

Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…

14 minutes ago

पंजाब में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार ने मजदूरों को रौंदा, 8 की मौत; कई घायल

Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा…

30 minutes ago

सिविल लाइन्स दिल्ली में मां दुर्गा की ‘एक चाला’ मूर्ति, मिल रहा संयुक्त परिवार का अनोखा संदेश

दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…

35 minutes ago

गरबा करती लड़कियों के वीडियो वायरल, भद्दे कमेंट्स की लगी झड़ी; जानें तस्वीरों का सच

देशभर में नवरात्र, गरबा और डांडिया की धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक डरावना…

41 minutes ago