महाकुंभ 2025

Prayagraj Kumbh Mela: CM ने प्रोजेक्ट साइट पर जाकर देखा लेआउट प्लान, यात्रियों की सुविधाओं और व्यवस्थाओं के बारे में ली जानकारी

महाकुम्भनगर, 23 दिसंबर. प्रयागराज में महाकुम्भ की तैयारियों की समीक्षा करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूबेदारगंज फ्लाई ओवर के निरीक्षण के बीच प्रयागराज एयरपोर्ट में भी यात्रियों के लिए की जा रही व्यवस्थाओं और सुविधाओं के विस्तार का जायजा लिया. अपने निर्धारित समय के बीच उन्होंने एयरपोर्ट में जाकर पूरी साइट का मुआयना किया और एयरपोर्ट के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. उन्होंने एयरपोर्ट में चल रहे समस्त कार्यों पर संतोष जताया और जनवरी के प्रथम सप्ताह में सभी कार्यों को पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया. उल्लेखनीय है कि महाकुम्भ के दौरान बड़ी संख्या में लोग एयरपोर्ट के माध्यम से भी प्रयागराज आएंगे. इसके लिए सीएम योगी के निर्देश पर प्रयागराज एयरपोर्ट में भी यात्री सुविधाओं को लेकर व्यापक पैमाने पर कार्य किया जा रहा है.

मुख्यमंत्री योगी जायजा लेने पहुंचे

प्रयागराज एयरपोर्ट के डायरेक्टर मुकेश उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने तय कार्यक्रम के बीच में समय निकालकर एयरपोर्ट पर महाकुम्भ की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने उन सभी तैयारियों को देखा जो खासकर महाकुम्भ के दृष्टिगत की जा रही हैं. पुरानी बिल्डिंग और पार्किंग में जो विस्तार किया गया है वो उससे पूरी तरह संतुष्ट नजर आए. वहीं, नई बिल्डिंग में जो नया विस्तार किया जा रहा है, उन्होंने उसका भी अवलोकन किया. वह सभी तैयारियों से संतुष्ट रहे. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि चूंकि महाकुम्भ 13 जनवरी से प्रारंभ हो रहा है ऐसे में यात्रियों का आवागमन बढ़ेगा, ऐसे में एयरपोर्ट पर सभी तैयारियां जनवरी के प्रथम सप्ताह में पूरी कर ली जाएं.

युद्धस्तर पर की जा रही तैयारियां

मुकेश उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट पर तीन से चार मिनट तक तैयारियों का अवलोकन किया. उन्होंने इस दौरान प्रोजेक्ट साइट पर पूरा ले आउट प्लान भी देखा. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप एयरपोर्ट पर तैयारियां उसी दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही हैं और हमारे समस्त कार्य 31 दिसंबर तक पूर्ण किए जाने का लक्ष्य निर्धारित है. उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पर महाकुम्भ को लेकर युद्धस्तर पर तैयारियां की जा रही हैं और हम दिन के साथ-साथ रात में भी फ्लाइट लैंडिंग के लिए तैयार हैं.

विशाल तलवार

Recent Posts

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

5 minutes ago

83.53 लाख की अतिरिक्त संपत्ति का आरोप, कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों पर EOU की रेड

Bihar News: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता…

14 minutes ago

रेलवे ने खोला पिटारा: जानें 3548 पदों के लिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…

42 minutes ago

पति शिंजो आबे की याद में भावुक हुईं अकी आबे, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद छलके आंसू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी…

42 minutes ago

प्रेमी ने किसी और से कर ली सगाई, प्रेमिका ने जो किया उसने सबको झकझोर दिया

UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…

51 minutes ago

जल शिक्षा पर प्रधानमंत्री मोदी का जोर सराहनीय, युवा पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाने में मिलेगी मदद- सीआर पाटिल

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…

53 minutes ago