बिजनेस

व्यापार, रक्षा, मिनरल्स, खेल और….; न्यूजीलैंड क्यों पहुंचे पीएम मोदी? दौरे से पहले टैक्स माफ

40 साल बाद भारत का कोई प्रधानमंत्री न्यूजीलैंड गया है, तो जाहिर है यह कोई साधारण दौरा नहीं है. सवाल यह है कि न्यूजीलैंड क्यों जा रहे हैं पीएम मोदी? इसका जवाब कूटनीति से ज्यादा अर्थव्यवस्था और व्यापार में छिपा है. पीएम मोदी के वहां कदम रखने से ठीक पहले ही न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने एक ऐसी ‘मेगा ट्रेड डील’ का ऐलान कर दिया, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया है.

57% टैक्स माफ और 1.4 अरब का बाजार

पीएम लक्सन ने ऐलान किया है कि ‘फ्री ट्रेड एग्रीमेंट’ (FTA) लागू होने के पहले ही दिन से न्यूजीलैंड से भारत आने वाले कुल एक्सपोर्ट का 57% हिस्सा पूरी तरह ‘टैरिफ-फ्री’ (टैक्स मुक्त) हो जाएगा.

इस डील में भारत की असली जीत यह है कि न्यूजीलैंड को भारत के 1.4 अरब उपभोक्ताओं का बाजार मिलेगा, और इसके बदले भारत से न्यूजीलैंड जाने वाले सभी सामानों पर अब ‘जीरो ड्यूटी’ लगेगी! यानी भारतीय व्यापारियों और एक्सपोर्टर्स की सीधे-सीधे बल्ले-बल्ले होने वाली है, जिससे रोजगार की नई लहर आएगी.

रक्षा, क्रिटिकल मिनरल्स और खेल का तड़का

  • क्रिटिकल मिनरल्स: भविष्य की तकनीक (बैटरी, सेमीकंडक्टर) के लिए अहम खनिजों की सप्लाई चेन पर समझौता, ताकि चीन के एकाधिकार को तोड़ा जा सके.
  • रक्षा और निवेश: दोनों देशों के बीच डिफेंस तकनीक साझा करने और बड़े विदेशी निवेश को भारत लाने पर ‘आर-पार’ की रणनीति.
  • खेल जगत से मुलाकात: कूटनीति को सॉफ्ट पावर से जोड़ने के लिए पीएम मोदी न्यूजीलैंड की कई बड़ी और मशहूर खेल हस्तियों से भी खास मुलाकात करेंगे.

कुल मिलाकर, पीएम मोदी का यह दौरा भारत की आर्थिक और रणनीतिक तिजोरी भरने का सबसे सॉलिड ‘मास्टरस्ट्रोक’ है. इससे पहले पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया और इंडोनेशिया पहुंचे थे यहां भी उन्होंने कई चीजों को लेकर अहम समझौतों पर साइन किए हैं. इससे भारत की आर्थिक स्थिती के साथ दुनिया के सियासत में स्थान और अधिक मजबूत होने वाला है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

अब पाकिस्तान की बारी…! भारत ने श्रीलंका को 124 रनों से दी मात

Asian Games 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल…

15 minutes ago

बंदूकें हारीं, कलम जीती..! जंगलों में गोलियां दागने वाले 7 पूर्व नक्सलियों ने SSC में ऐसे उड़ाया गर्दा

छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटे 210 पूर्व माओवादियों में से 7…

21 minutes ago

लाइफ टाइम सेविंग्स न हो जाए बेकार’: जानिए जमीन खरीदते समय किन 7 सरकारी दस्तावेजों को चेक करना सबसे जरूरी

Property Buying Tips: जमीन खरीदना जीवन का बड़ा फैसला होता है, लेकिन कागजी जांच में…

36 minutes ago

रतलाम में सरकारी जमीन पर गांजे की खेती का खुलासा, 2948 पौधे जब्त; खेती करने वाले फरार

Ratlam Ganja Farming: रतलाम के सरवन थाना क्षेत्र में सरकारी जमीन पर मक्का और कपास…

37 minutes ago

IRCTC ऑनलाइन टिकट बुकिंग में गड़बड़ी का आरोप, दिल्ली HC ने रेल मंत्रालय से मांगा जवाब

दिल्ली हाई कोर्ट ने ऑनलाइन रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम में कथित गड़बड़ियों से जुड़ी PIL…

50 minutes ago