पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड के विपक्ष के नेता क्रिस हिपकिंस से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों और व्यापार पर हुई अहम चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने न्यूजीलैंड दौरे पर वहां के विपक्ष के नेता क्रिस हिपकिंस से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, आर्थिक सहयोग और जन-से-जन संपर्क को बढ़ावा देने के साथ-साथ द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक व्यापक बनाने पर चर्चा की.
पहले दिन से ही 57% टैरिफ खत्म! न्यूजीलैंड के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर द्विपक्षीय वार्ता के बाद गदगद हुए पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन की ऑकलैंड में हुई बैठक में दोनों देशों ने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया. रक्षा, व्यापार, शिक्षा और पर्यटन समेत कई क्षेत्रों में समझौते हुए, जबकि प्रस्तावित FTA के तहत 57% टैरिफ खत्म करने की घोषणा भी की गई.
प्यार और अपनापन देख भावुक हुए प्रधानमंत्री मोदी, बताया- न्यूजीलैंड में भारतीयों का भारत से जुड़ाव आज भी अटूट
तीन देशों के दौरे के आखिरी चरण में न्यूजीलैंड पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां रह रहे भारतीयों के प्यार, अपनापन और भारत से उनके अटूट जुड़ाव की दिल से सराहना की.
40 साल का इंतजार खत्म! ऑस्ट्रेलिया-इंडोनेशिया के बाद न्यूजीलैंड पहुंचेंगे PM मोदी; प्रवासी भारतीयों में भारी उत्साह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर वहां रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों ने खुशी जताई. पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया और इंडोनेशिया में अपने सफल दौरे के पूरा करने के बाद शुक्रवार को न्यूजीलैंड पहुंचने वाले हैं.
व्यापार, रक्षा, मिनरल्स, खेल और….; न्यूजीलैंड क्यों पहुंचे पीएम मोदी? दौरे से पहले टैक्स माफ
पीएम मोदी के ऑकलैंड पहुंचने से पहले ही न्यूजीलैंड ने 57% एक्सपोर्ट को टैक्स फ्री कर दिया है. जानिए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, क्रिटिकल मिनरल्स और रक्षा क्षेत्र में क्या है भारत का मास्टरप्लान?
ऑस्ट्रेलिया के बाद न्यूजीलैंड में पीएम मोदी, ऑकलैंड में गूंजेगा भारत का डंका; जानिए 2 दिनों का मेगा-प्लान
ऑस्ट्रेलिया फतह करने के बाद पीएम मोदी 2 दिवसीय ऐतिहासिक दौरे पर न्यूजीलैंड (ऑकलैंड) पहुंच गए हैं. जानिए क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय वार्ता और इस 2 दिनों के मेगा-प्लान की पूरी डिटेल
1986 के बाद पहली बार न्यूजीलैंड में भारतीय प्रधानमंत्री, पीएम मोदी के दौरे से संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई
पीएम मोदी अपनी छह दिवसीय विदेश यात्रा के आखिरी चरण में 40 साल बाद न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंच रहे हैं. इस ऐतिहासिक दौरे को लेकर भारतीय समुदाय ने स्पार्क एरिना में 'किया ओरा मोदी' स्वागत समारोह का आयोजन किया है.
FTA के बाद पीएम मोदी का पहला न्यूजीलैंड दौरा अगले हफ्ते; ऑकलैंड में प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन करेंगे अगवानी
पीएम मोदी 10 जुलाई को न्यूजीलैंड की अपनी पहली ऐतिहासिक यात्रा पर ऑकलैंड पहुंचेंगे. न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने इसे देश की आर्थिक समृद्धि के लिए मील का पत्थर बताया है. इस दौरान हाल ही में हुए रिकॉर्ड-ब्रेकिंग FTA और $20 बिलियन के निवेश पर चर्चा होगी.
इंग्लैंड के बाद अब न्यूजीलैंड के साथ FTA, दिल्ली में संपन्न हुई दूसरे दौर की वार्ता
India New Zealand FTA: इस दौर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई, जिनमें सामानों और सेवाओं का व्यापार, निवेश, मूल-देश के नियम, कस्टम प्रक्रियाएं, व्यापार को आसान बनाना, तकनीकी बाधाएं, स्वच्छता और पादप-स्वच्छता उपाय, और आर्थिक सहयोग शामिल हैं.
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री लक्सन ने PM मोदी के साथ गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब में टेका मत्था
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन इन दिनों भारत के दौरे पर हैं. सोमवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नई दिल्ली के गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब का दौरा किया.





