बिजनेस

सत्या नडेला का AI फ्यूचर पर बड़ा दांव, Microsoft करेगी भारत में 1.5 लाख करोड़ रुपए का निवेश

माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बुनियादी ढांचे, कौशल और संप्रभु क्षमताओं के निर्माण में मदद के लिए 17.5 अरब डॉलर या 1.5 लाख करोड़ रुपए का निवेश करेगी.

इस क्रम में माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष और सीईओ सत्य नडेला ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. सत्य नडेला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि देश की महत्वाकांक्षाओं का समर्थन करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट 17.5 अरब डॉलर का निवेश कर रहा है, जो एशिया में हमारा अब तक का सबसे बड़ा निवेश है, ताकि भारत के एआई-प्रधान भविष्य के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे, कौशल और संप्रभु क्षमताओं के निर्माण में मदद मिल सके.

भारत में होगा अरबों डॉलर का निवेश

इससे पहले अमेरिकी टेक दिग्गज ने जनवरी में भारत में अगले दो वर्षों में क्लाउड और एआई इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 3 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की थी. माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि वह अगले पांच वर्षों में एक करोड़ लोगों को एआई कौशल का प्रशिक्षण देकर देश की दीर्घकालिक प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ावा देगा.

इस प्रमुख तकनीकी कंपनी की योजना क्लाउड और कंप्यूटिंग बुनियादी ढांचे का विस्तार, एआई कौशल पहलों का विस्तार और सभी क्षेत्रों में सुरक्षित, संप्रभु डेटा प्रणालियों का समर्थन करने पर केंद्रित है.

2024 में कंपनी ने लोगों को एआई कौशल में प्रशिक्षित करने के लिए ‘एडवांटा (आई)जीई इंडिया’ पहल शुरू की.

सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक भारत

बता दें कि बड़ी टेक कंपनियों ने भारत में बड़े निवेश का वादा किया है, जो एआई उत्पादों के लिए सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक है. अमेजन को उम्मीद है कि स्थानीय क्लाउड और एआई इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण में उसके 12.7 अरब डॉलर के निवेश से 2030 तक भारत में 1.5 करोड़ छोटे व्यवसायों को फायदा होगा. अमेजन के इमर्जिंग मार्केट्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि कंपनी ने अगले पांच सालों में 40 लाख सरकारी स्कूलों के छात्रों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा है.

भारतीय अर्थव्यवस्था को बड़ा बूस्ट: RBI ने अगले साल की GDP ग्रोथ 7.3% बताई, महंगाई भी कम रहने के आसार

Bharat Express Desk

Recent Posts

सैलरी लिमिट बदलते ही EPFO का बड़ा एक्शन: पीएफ रिटर्न जमा करने की लास्ट डेट बढ़ी, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई

EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…

16 minutes ago

लो जी, आ गई ठंड! रजाई निकाल लो भाई… दिल्ली में 6 डिग्री लुढ़का पारा, आज भी बरसेगा पानी?

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…

16 minutes ago

‘हे जगदंबिके, संसार में ऐसा कौन-सा शब्द है जो आपकी स्तुति नहीं’ छठे नवरात्र पर पीएम मोदी ने शेयर किया खास श्लोक

PM Modi Navratri: नवरात्र के छठे दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर…

24 minutes ago

त्योहारी सीजन में CP बंद! सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन, व्यापारियों ने मांगी सुरक्षा

Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…

42 minutes ago

पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में बढ़ती नशे की समस्या: चुनौतियाँ और समाधान

Punjab Drug Problem: पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में नशे की समस्या जटिल और बहुस्तरीय है.…

53 minutes ago