दुनिया

इस्लामी दुनिया के अगुआ मुल्क में भी पी सकेंगे शराब, कड़े कायदे-कानूनों के बीच इन लोगों को दी गई छूट

मध्य-पूर्व में स्थित सऊदी अरब एक बार फिर चर्चा में है. इस बार देश में लोगों की सैलरी स्लिप देखकर शराब उपलब्ध कराई जा रही है. सऊदी अरब अपने कड़े शराब कानूनों के लिए जाना जाता है, लेकिन अब गैर-मुस्लिमों को इस नियम में बड़ी छूट दी गई है.

लगभग 12 लाख रुपये कमाने वालों को मिलेगी शराब

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब ने शराब की बिक्री से जुड़े नियमों में ढील देते हुए 13,300 डॉलर (करीब 12 लाख रुपये) या उससे अधिक सैलरी कमाने वाले गैर-मुस्लिम नागरिकों को शराब खरीदने की अनुमति दी है. फिलहाल शराब सऊदी अरब की राजधानी रियाद की एकमात्र दुकान से ही खरीदी जा सकेगी.

दिखानी होगी सैलरी स्लिप

रियाद के इस इकलौते शराब आउटलेट में एंट्री पाने के लिए लोगों को सैलरी सर्टिफिकेट दिखाकर अपनी इनकम साबित करनी होगी. मामले की संवेदनशीलता के कारण अधिकारियों ने पहचान उजागर नहीं करने की शर्त रखी हैं.

पहली बार 1952 में लगा था प्रतिबंध

सऊदी अरब ने 1952 में शराब की खरीद-बिक्री पर कड़ा प्रतिबंध लगा दिया था, जब राजा अब्दुलअजीज के बेटे ने शराब के नशे में एक ब्रिटिश डिप्लोमैट की गोली मारकर हत्या कर दी थी. अब यह कदम शराब नीति में सबसे बड़े ढील के रूप में देखा जा रहा है. अब हाई इनकम वाले गैर-मुस्लिमों को शराब खरीदने की अनुमति देना सऊदी की शराब नीति में सबसे बड़ी ढील मानी जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रियाद के अलावा जेद्दा और दहरान में भी नई शराब दुकानों की योजना है.

यह कदम उस इस्लामी देश की बड़ी नीतिगत बदलाव का संकेत है, जहां कुरान की शिक्षाओं का पालन करते हुए कई मुसलमान पूरी तरह शराब से दूरी बनाए रखते हैं. यह देश इस्लाम के दो सबसे पवित्र स्थलों मक्का और मदीना का भी घर है.

हालांकि, पिछले कुछ सालों में सऊदी अरब ने कई सख्त नियमों को खत्म किया है. महिला सुधारों की दिशा में बड़े कदम उठाए गए हैं जैसे उन्हें ड्राइविंग की आजादी देना, अकेले कहीं भी आने-जाने की आजादी देना.


ये भी पढ़ें: संसद में पीएम मोदी को ‘बंकिम दा’ बोलना पड़ा भारी, ममता बनर्जी बोलीं- PM माफी मांगें


-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में बढ़ती नशे की समस्या: चुनौतियाँ और समाधान

Punjab Drug Problem: पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में नशे की समस्या जटिल और बहुस्तरीय है.…

6 minutes ago

गुजरात दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, रूपल में रखेंगे 81 फुट ऊंची भव्य शिव प्रतिमा की आधारशिला

Amit Shah Gujarat Visit: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को गुजरात में…

20 minutes ago

अगले 12 घंटे, 13 राज्य…मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव! 65 की स्पीड से तूफान का खौफनाक अलर्ट

IMD Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव और चक्रवाती परिसंचरण के चलते…

31 minutes ago

दिल्ली में आज फिर से बबाल! CJP के तिरंगा मार्च से थम जाएगी रफ्तार, ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट देखा क्या?

दिल्ली के कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को CJP के विरोध प्रदर्शन और तिरंगा मार्च…

44 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन शोभन योग का अद्भुत संयोग! जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि समेत आज का पूरा पंचांग

आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…

1 hour ago

नवरात्र के छठे दिन 4 राशियों के ग्रहों में बड़ा बदलाव: वृषभ राशि को लाभ तो वृश्चिक-मकर रहें सावधान

16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…

1 hour ago