बिजनेस

हर टिकट पर 46 फीसदी की छूट देता है रेलवे, रेल मंत्री ने कहा, सालाना 56,993 करोड़ रुपये की दी जाती है सब्सिडी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय रेलवे द्वारा सभी श्रेणी के यात्रियों को हर साल कुल 56,993 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी जाती है, जिसमें प्रत्येक टिकट पर 46 प्रतिशत की छूट दी जाती है.

46 फीसदी छूट देता है रेलवे- रेल मंत्री

लोकसभा में रेल यात्रियों की विभिन्न श्रेणियों को दी जाने वाली छूट बहाल करने के संबंध में पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि यदि किसी टिकट की कीमत 100 रुपये है तो रेलवे इसके लिए सिर्फ 54 रुपये लेता है – जो 46 प्रतिशत की छूट है. वैष्णव ने प्रश्नकाल के दौरान कहा, “भारतीय रेलवे द्वारा सभी श्रेणी के यात्रियों को हर साल कुल 56,993 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी जाती है.”

नमो भारत रैपिड रेल शुरू

रैपिड ट्रेन सेवा पर एक अन्य प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि रेलवे ने भुज और अहमदाबाद के बीच पहले ही ऐसी सेवा- नमो भारत रैपिड रेल शुरू कर दी है और इसकी उत्कृष्ट सेवा के कारण यात्रियों की संतुष्टि का स्तर बहुत ऊंचा है.

यह भी पढ़ें- रेलवे में दो हजार से ज्यादा लोको पायलट समेत करीब एक लाख महिला कर्मचारी करती हैं काम, रेल मंत्री ने लोकसभा में दी जानकारी

5 घंटे 45 मिनट में तय की 359 KM की दूरी

वहीं अधिकारियों ने नमो भारत रैपिड रेल को लेकर बताया कि ट्रेन ने भुज और अहमदाबाद के बीच 359 किलोमीटर की दूरी 5 घंटे 45 मिनट में तय करके, रास्ते में कई स्टेशनों पर रुकते हुए, अंतर-शहर संपर्क में सुधार किया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

48 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

56 minutes ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago