Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

हर टिकट पर 46 फीसदी की छूट देता है रेलवे, रेल मंत्री ने कहा, सालाना 56,993 करोड़ रुपये की दी जाती है सब्सिडी

लोकसभा में रेल यात्रियों की विभिन्न श्रेणियों को दी जाने वाली छूट बहाल करने के संबंध में पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि यदि किसी टिकट की कीमत 100 रुपये है तो रेलवे इसके लिए सिर्फ 54 रुपये लेता है.

Ashwini Vaishnaw

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (फाइल फोटो)

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय रेलवे द्वारा सभी श्रेणी के यात्रियों को हर साल कुल 56,993 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी जाती है, जिसमें प्रत्येक टिकट पर 46 प्रतिशत की छूट दी जाती है.

46 फीसदी छूट देता है रेलवे- रेल मंत्री

लोकसभा में रेल यात्रियों की विभिन्न श्रेणियों को दी जाने वाली छूट बहाल करने के संबंध में पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि यदि किसी टिकट की कीमत 100 रुपये है तो रेलवे इसके लिए सिर्फ 54 रुपये लेता है – जो 46 प्रतिशत की छूट है. वैष्णव ने प्रश्नकाल के दौरान कहा, “भारतीय रेलवे द्वारा सभी श्रेणी के यात्रियों को हर साल कुल 56,993 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी जाती है.”

नमो भारत रैपिड रेल शुरू

रैपिड ट्रेन सेवा पर एक अन्य प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि रेलवे ने भुज और अहमदाबाद के बीच पहले ही ऐसी सेवा- नमो भारत रैपिड रेल शुरू कर दी है और इसकी उत्कृष्ट सेवा के कारण यात्रियों की संतुष्टि का स्तर बहुत ऊंचा है.

यह भी पढ़ें- रेलवे में दो हजार से ज्यादा लोको पायलट समेत करीब एक लाख महिला कर्मचारी करती हैं काम, रेल मंत्री ने लोकसभा में दी जानकारी

5 घंटे 45 मिनट में तय की 359 KM की दूरी

वहीं अधिकारियों ने नमो भारत रैपिड रेल को लेकर बताया कि ट्रेन ने भुज और अहमदाबाद के बीच 359 किलोमीटर की दूरी 5 घंटे 45 मिनट में तय करके, रास्ते में कई स्टेशनों पर रुकते हुए, अंतर-शहर संपर्क में सुधार किया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital