एक रिपोर्ट के मुताबिक, सरकारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान पिछले एक दशक में भारत का अनुसंधान एवं विकास व्यय (R&D) दोगुना हो गया है, जो 2013-14 में 60,196 करोड़ रुपये से बढ़कर अब 1,27,381 करोड़ रुपये हो गया है. यह भारत की भविष्य की अर्थव्यवस्था को आकार दे रहा है, जिसे एआई, जैव प्रौद्योगिकी और क्वांटम कंप्यूटिंग में घरेलू नवाचारों द्वारा परिभाषित किया जाएगा.
इसके अलावा भारत के लिए स्टार्टअप से जुड़ी भी अच्छी खबर सामने आई. भारतीय स्टार्टअप ने इस साल फरवरी में करीब 13,800 करोड़ रुपये (1.65 अरब डॉलर) का फंड जुटाया है. जनवरी में यह आंकड़ा 11,460 करोड़ रुपये (1.38 अरब डॉलर) का था. यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई. इन स्टार्टअप का कुल वैल्यूएशन फरवरी 2025 में 61,216 करोड़ रुपये (83.2 अरब डॉलर) था. वित्त वर्ष 2024-25 में अब तक भारतीय स्टार्टअप मिलकर 2,10,620 करोड़ रुपये (25.4 अरब डॉलर) की राशि 2,200 फंडिंग राउंड में जुटाई है.
ट्रैक्सन के डेटा के मुताबिक, भारत के स्टार्टअप हब बैंगलोर की कंपनियों ने फरवरी में 353 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाई है और औसत फंडिंग राउंड का आकार 2 मिलियन डॉलर था. बीते महीने मुंबई की कंपनियों ने मिलकर 102 मिलियन डॉलर का फंड जुटाया है, लेकिन औसत फंडिंग राउंड का आकार 5 मिलियन डॉलर से अधिक था.
ये भी पढ़ें: भारतीय स्टार्टअप ने फरवरी में जुटाया 13,800 करोड़ रुपये से अधिक का फंड
-भारत एक्सप्रेस
SP Congress Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 से पहले सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन…
Palwal Court Bailiff Arrested: पलवल जिला न्यायालय में तैनात बेलिफ श्याम सुंदर को ACB ने…
Sonu Nigam Property Investment: बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने मुंबई के सांताक्रूज वेस्ट में 31.47…
भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच फिर से गठबंधन होने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र…
Ubaid Arrested Meerut: मेरठ के बनियापाड़ा से जम्मू-कश्मीर के वांटेड आरोपी उजेद उर्फ उबैद को…
Post Office Saving Schemes: पोस्ट ऑफिस की MIS, RD, टाइम डिपॉजिट और NSC जैसी सरकारी…