बिजनेस

भारत में iPhone की रिकॉर्ड बिक्री, पहली बार टॉप 5 स्मार्टफोन ब्रांड्स में शामिल हुआ Apple

Growing Demand for iPhones: भारत में iPhone की बिक्री के मामले में Apple ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. Counterpoint के अनुमान के अनुसार, अक्टूबर-दिसंबर की अवधि में Apple ने स्मार्टफोन बाजार में 10% हिस्सेदारी के साथ भारत के शीर्ष 5 ब्रांड्स में जगह बनाई है.

Apple की यह सफलता प्रीमियम स्मार्टफोन की बढ़ती मांग और नो-कॉस्ट फाइनेंसिंग योजनाओं के चलते संभव हुई है. पुराने iPhone मॉडलों पर दिए गए भारी छूट ने 2024 में Apple की शिपमेंट में दो अंकों की वृद्धि दर्ज कराई.

Counterpoint India के रिसर्च डायरेक्टर तरुण पाठक ने कहा, “Apple अब भारत के युवाओं के लिए खासकर टियर-II शहरों से परे एक पसंदीदा ब्रांड बन गया है. भारतीयों के लिए iPhone सिर्फ एक स्मार्टफोन नहीं, बल्कि एक लाइफस्टाइल का प्रतीक है.”

युवाओं और मिडल क्लास का अहम योगदान

विशेषज्ञों का मानना है कि भारत के ऊपरी और मध्यम वर्ग के ग्राहक, विशेष रूप से युवा, iPhone खरीदने की इस प्रवृत्ति को बढ़ावा दे रहे हैं.

IDC के आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई-सितंबर तिमाही में Apple का बाजार हिस्सा 8.6% था. इस अवधि में कंपनी की शिपमेंट सालाना आधार पर 58.5% बढ़ी. पूरे साल में Apple ने भारत में 12 मिलियन से ज्यादा iPhones बेचे, जो साल-दर-साल 35% की वृद्धि है.

Apple की 3D रणनीति

तरुण पाठक ने कहा, “Apple ने घरेलू निर्माण, वितरण और प्रीमियम स्मार्टफोन की मांग बढ़ाने पर केंद्रित तीन-आयामी (3D) रणनीति अपनाई है. यह रणनीति Apple की बाजार में बने रहने और ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है.”

सितंबर में Apple ने अपना नया iPhone 16 सीरीज लॉन्च किया, जिसने बिक्री की गति को और तेज कर दिया. दिल्ली और मुंबई में कंपनी के फ्लैगशिप रिटेल स्टोर्स ने भी बाजार में उसकी पैठ को मजबूत किया.

Apple के CEO टिम कुक ने हाल ही में कहा, “हम भारत में चार नए स्टोर्स लॉन्च करने को लेकर उत्साहित हैं.” कंपनी जल्द ही देश में चार और रिटेल स्टोर्स खोलने जा रही है. जुलाई-सितंबर तिमाही में Apple ने भारत में अब तक का सबसे ज्यादा राजस्व हासिल किया.


ये भी पढ़ें- 4 करोड़ रुपये से अधिक कीमत वाले लग्जरी घरों की बिक्री में 53% की बढ़ोतरी


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का महामंचन: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

1 hour ago

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

1 hour ago

अदाणी ग्रुप और एयर इंडिया का मेगा प्लान, अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स नवी मुंबई एयरपोर्ट पर होगी ट्रांसफर

अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…

1 hour ago

अद्भुत तपस्या..! 111 डिग्री तापमान में भी जारी रही स्वामी कैलाशानंद गिरि की साधना

हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…

1 hour ago

इंडिगो-अदाणी का मास्टरस्ट्रोक! अब इस नए एयरपोर्ट से उड़ेंगी विदेश की फ्लाइट्स

अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…

2 hours ago