Reliance Meta Deal: भारत में टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में एक बड़ी साझेदारी सामने आई है. रिलायंस इंडस्ट्रीज और मेटा ने मिलकर गुजरात के जामनगर में देश का पहला AI-इनेबल्ड डेटा सेंटर बनाने का फैसला किया है. यह सुविधा पूरी तरह वर्ल्ड-क्लास तकनीक से लैस होगी और भारत के डिजिटल इकोसिस्टम को नई दिशा देने का काम करेगी.
इस प्रोजेक्ट के तहत रिलायंस इंडस्ट्रीज करीब 168 मेगावॉट क्षमता वाला एक बड़ा डेटा सेंटर तैयार करेगी. इस डेटा सेंटर को बाद में मेटा (Meta) लीज पर लेगा और अपने AI इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने में इस्तेमाल करेगा. इस तरह यह साझेदारी न सिर्फ भारत, बल्कि ग्लोबल लेवल पर भी AI डेवलपमेंट को गति देने वाली मानी जा रही है.
इस फैसले को भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के तेजी से बढ़ते दायरे के तौर पर देखा जा रहा है. डेटा सेंटर जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर से न सिर्फ बड़ी टेक कंपनियों को फायदा मिलेगा, बल्कि भारत में डिजिटल सेवाओं और डेटा प्रोसेसिंग की क्षमता भी काफी बढ़ेगी.
ये भी पढ़ें- चांदी का भाव ₹2,45,607 प्रति किलो पहुंचा: एक ही दिन में आई बंपर तेजी, शोरूम जाने से पहले चेक कर लें टैक्स की शर्तें
मेटा के फाउंडर और CEO मार्क जुकरबर्ग ने इस साझेदारी पर खुशी जताते हुए कहा कि भारत में अपना पहला AI-इनेबल्ड डेटा सेंटर बनाने के लिए रिलायंस के साथ काम करना गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि जामनगर में बनने वाली यह सुविधा मेटा के AI इंफ्रास्ट्रक्चर को दुनिया भर में विस्तार देने में मदद करेगी और भारत में कंपनी के लंबे समय के निवेश को और मजबूत बनाएगी.
विशेषज्ञों का मानना है कि यह साझेदारी भारत को ग्लोबल AI हब बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. आने वाले समय में ऐसे प्रोजेक्ट देश में टेक्नोलॉजी, रोजगार और डिजिटल इनोवेशन को नई रफ्तार दे सकते हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…
Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…
बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…
Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…
Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…
Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…