बिजनेस

भारत में त्योहारी सीजन में बिक्री 12 प्रतिशत बढ़ी, छोटे शहरों में जमकर हुई खरीदारी

भारत के ई-कॉमर्स सेक्टर का इस साल के त्योहारी सीजन में सकल माल मूल्य (जीएमवी) करीब 14 अरब डॉलर (करीब 1.18 लाख करोड़ रुपये) से अधिक रहा है. पिछले त्योहारी सीजन के मुकाबले इसमें 12 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली है. यह जानकारी बुधवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई.

रेडसीर स्ट्रैटेजी कंसल्टेंट्स ने जारी की रिपोर्ट

रेडसीर स्ट्रैटेजी कंसल्टेंट्स द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में कहा गया कि यह वृद्धि सभी कैटेगरी में मजबूत उपभोक्ता खर्च के कारण हुई है. इसमें क्विक कॉमर्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, ब्यूटी और पर्सनल केयर (बीपीसी), होम फर्निशिंग एंड ग्रॉसरी शामिल हैं.

रिपोर्ट में बताया गया कि 15 सितंबर से 31 अक्टूबर के बीच प्रीमियम प्रोडक्ट्स और लो एवरेज सेलिंग प्राइस (एएसपी) में उच्चतर संलग्नता देखी गई है, जो कि त्योहारी सीजन के दौरान उपभोक्ता बाजार की गतिशीलता को दर्शाता है.

रिपोर्ट में कहा गया कि हाई एएसपी प्रोडक्ट्स जैसे बड़े घरेलू उपकरणों और प्रीमियम इलेक्ट्रॉनिक्स की मेट्रो शहरों में अच्छी मांग रही. फैशन और बीपीसी में सस्ती वस्तुओं ने अन्य क्षेत्रों में फ्रीक्वेंसी और विकास को बढ़ावा देना जारी रखा है.

छोटे शहरों में बंपर खरीदारी

रेडसीर, एसोसिएट पार्टनर, कुशल भटनागर ने कहा कि 2024 का त्योहारी सीजन हमें भारत की (टियर 2+ ग्राहक) खर्च करने की क्षमता के बारे में आश्वस्त करता है. इन ग्राहकों का ई-कॉमर्स पर विश्वास और खर्च आने वाले समय में बढ़ेगा और इससे अगले कुछ वर्षों में ई-कॉमर्स में वृद्धि जारी रहेगी. 2024 में खर्च में छोटे शहरों में सबसे अधिक 13 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई.

फैशन इस वित्तीय वर्ष में सामान्य व्यवसायिक(बीएयू) महीनों की तुलना में 3 गुना वृद्धि के साथ सबसे तेजी से बढ़ती कैटेगरी के रूप में उभरा है. टियर 2+ शहरों में पारंपरिक पहनावे और एसेसरीज ने इस वृद्धि को बढ़ावा दिया.

यह भी पढ़ें- 21वीं सदी में भारत का इंफ्रास्ट्रक्चर पर सबसे अधिक रहेगा जोर, दुनिया की बड़ी अर्थव्यस्थाएं भी रह जाएंगी पीछे: केपीएमजी

रिपोर्ट में कहा गया कि लंबे समय तक मौसम गर्म रहने के कारण एयर कंडीशनर और बड़े उपकरणों सहित प्रीमियम इलेक्ट्रॉनिक्स की मांग अधिक रही. क्विक कॉमर्स ने भी अपनी पेशकश में इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू उपकरणों को शामिल किया और विस्तारित डिलीवरी घंटों के माध्यम से त्योहारी मांग को पूरा किया.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पीएम मोदी के विजन से वैश्विक खेल अर्थव्यवस्था बनेगा भारत: फिक्की के ‘टर्फ’ समिट में बोले खेल मंत्री मनसुख मांडविया

फिक्की के 16वें 'टर्फ' शिखर सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा…

14 minutes ago

पहले दोस्ती की…शादी का झांसा, फिर 1 लाख में बेच डाला! पश्चिम बंगाल से बरामद हुई लड़की, मानव तस्करी गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…

2 hours ago

‘सत्ता की चाह ने कुंठित बना दिया…’ अखिलेश यादव को लेकर गोरखपुर में जेसीबी हादसे में जान गंवाने वाले किशोर के पिता

गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…

2 hours ago

रात के अंधेरे में मंत्री के दरवाजे तक पहुंची आग, वायरल वीडियो देख उड़े होश; अब पुलिस ने पलटी पूरी कहानी

Bangladesh violence: बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कोबिर के सिलहट स्थित घर के बाहर…

2 hours ago

सपनों में दिखते थे हीरे, खदान लगाते ही मिला बेशकीमती हीरा

Panna Diamond: मध्य प्रदेश के पन्ना में ऑटो चालक सोनू रैकवार को पहली बार खदान…

2 hours ago

SCO सिविलाइजेशनल समिट में पीएम मोदी ने किया महाभारत काल का जिक्र, बोले- वैश्विक शांति की सबसे बड़ी गारंटी है सांस्कृतिक जुड़ाव

दिल्ली के पुराने किले में आयोजित पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम को संबोधित करते हुए…

2 hours ago