टाइगर रत्न.
Tiger Gemstone Benefits Wearing Rule: ज्योतिष शास्त्र में रत्नों का विशेष महत्व बताया गया है. रत्नों की संख्या 9 है. प्रत्येक रत्न किसी ना किसी ग्रह से संबंध रखता है. जिस प्रकार सूर्य ग्रह की अनुकूलता को प्राप्त करने के लिए माणिक्य रत्न पहनने की सलाह दी जाती है, उसी तरह सूर्य और चंद्रमा के शुभ प्रभाव को प्राप्त करने के लिए टाइगर स्टोन धारण किया जाता है. वैसे तो इस रत्न को नवरत्नों में शामिल नहीं किया गया है लेकिन जॉब और बिजनेस में तरक्की के लिए इस रत्न को धारण करने की सलाह दी जाती है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि टाइगर स्टोन को धारण करने पर क्या-क्या लाभ होते हैं और इसे किन राशियों को धारण करना चाहिए और किन्हें यह रत्न पहनने से बचना चाहिए.
टाइगर स्टोन पीले रंग का होता है और उस पर काले रंग की धारियां होती हैं. ज्योतिष शास्त्र में इस रत्न को बेहद प्रभावशाली और शीघ्र फल देने वाला बताया गया है. रत्न शास्त्र के जानकार बताते हैं कि इस रत्न को धारण करने से कुंडली का सूर्य और चंद्र ग्रह मजबूत होता है. साथ ही उसकी अनुकूलता प्राप्त होती है. इसके अलावा इस रत्न को धारण करने से आत्मविश्वास मजबूत होता है. इतना ही नहीं, यह रत्न जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लेकर आता है. मानसिक तनाव को कम करने और जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए इस रत्न को धारण किया जाता है.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, टाइगर रत्न मेष, धनु और मीन राशि के जातक धारण कर सकते हैं. हालांकि, इस रत्न को पहनने से पहले किसी ज्योतिषी से सलाह जरूर लेना चाहिए.
ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के मुताबिक, चूंकि टाइगर रत्न सूर्य और मंगल ग्रह की अनुकूलता के लिए धारण किया जाता है. ऐसे में यह रत्न वृषभ, कन्या, तुला, मकर और कुंभ राशि के जातक को धारण नहीं करना चाहिए.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, टाइगर रत्न किसी भी महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को धारण किया जा सकता है. सर्य ग्रह की अनुकूलता के लिए रविवार को अनामिका उंगली में पहना जा सकता है.
कुंडली में मंगल ग्रह को मजबूत करने के लिए इस रत्न को मंगलवार के दिन तर्जनी उंगली में धारण किया जा सकता है.
चंद्र ग्रह की अनुकूला को प्राप्त करने के लिए टाइगर रत्न को सोमवार के दिन अनामिका उंगली में पहना जा सकता है.
यह भी पढ़ें: वरदान के समान साबित होता है इन 4 राशि वालों के लिए ‘मोती’, धारण करने से होते हैं ये फायदे
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…
प्रयागराज में अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ. इस दौरान भारत एक्सप्रेस, बनारस…
अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 9 साल के लंबे अंतराल के बाद 'जनता दर्शन' फिर…