बिजनेस

Stock Market: निवेशकों को फिर झटका दे गया सेंसेक्स! खुलते ही 400 अंक धड़ाम, बिखर गए ये 10 स्टॉक

कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार सोमवार को हरे निशान में खुला. बाजार में चौतरफा बिकवाली देखी जा रही है. सुबह 9:30 पर सेंसेक्स 345.45 अंक या 0.44 प्रतिशत गिरकर 77,514.74 और निफ्टी 132.40 अंक या 0.56 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,427 पर था. बाजार का रुझान नकारात्मक बना हुआ है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 652 शेयर हरे निशान में और 1322 शेयर लाल निशान में बने हुए हैं.

लार्ज और मिडकैप में बड़ी गिरावट

लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में बड़ी गिरावट देखी जा रही है. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 505.80 अंक या 0.93 प्रतिशत गिरकर 53,114.95 पर था. निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 191.95 या 1.13 प्रतिशत गिरकर 16,814 पर था.

लाल निशान पर कारोबार कर रहे ये सेक्टर

ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, मेटल, रियल्टी, एनर्जी, प्राइवेट बैंक और इन्फ्रास्ट्रक्चर इंडेक्स लाल निशान में हैं. एफएमसीजी इंडेक्स में ही हरे निशान में कारोबार हो रहा है. बाजार के जानकारों के मुताबिक, निफ्टी के लिए 23,400 और 23,300 एक अमह सपोर्ट है. तेजी की स्थिति में 23,700, 23,800 और 24,000 एक रुकावट का स्तर है.

सेंसेक्स पैक में भारती एयरटेल, एचयूएल, एसबीआई, एमएंडएम, नेस्ले, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी और टीसीएस टॉप गेनर्स हैं. टाटा स्टील, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, जोमैटो, टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, रिलयांस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक टॉप लूजर्स हैं.

गिरावट की वजह

बाजार में गिरावट की वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सभी स्टील और एल्यूमीनियम आयात पर 25 प्रतिशत नया टैरिफ लगाने की घोषणा को माना जा रहा है. नए टैरिफ सोमवार (अमेरिकी समय) से लागू होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें- भारत का सेमीकंडक्टर बाजार 103.4 अरब डॉलर के लक्ष्य की ओर अग्रसित, 2030 तक 13% की CAGR से बढ़ने की उम्मीद

वैश्विक बाजारों में कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा है. टोक्यो, बैंकॉक और जकार्ता के बाजार लाल निशान में हैं. शंघाई, हांगकांग और सियोल के बाजार में तेजी है. अमेरिका के बाजार शुक्रवार के सत्र में लाल निशान में बंद हुए थे. डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.56 प्रतिशत की तेजी के साथ 71.42 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 0.63 प्रतिशत की तेजी के साथ 75.13 पर बना हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago